फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PU released entrance exam date, CET UG exam on June 26

पीयू ने प्रवेश परीक्षा की तारीख की जारी, 26 जून को सीईटी यूजी की परीक्षा

Wed, 18 May 2022 02:03 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
PU released entrance exam date, CET UG exam on June 26
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी की ओर से मंगलवार को विभिन्न कोर्स और विभागों के लिए प्रवेश परीक्षा की तारीखें जारी कीं। पीयू परीक्षा नियंत्रक जगत भूषण ने बताया कि दाखिले के लिए आवेदन का शेड्यूल भी जल्द जारी किया जाएगा। अभी प्रोस्पैक्टस तैयार किया जा रहा है। विद्यार्थियों को प्रवेश परीक्षा की जानकारी देने के लिए पहले सूचना जारी की गई है, जिससे विद्यार्थी परीक्षा के लिए तैयारी कर सकें। पीयू सीईटी यूजी की प्रवेश परीक्षा 26 जून को आयोजित करवाई जाएगी।
विज्ञापन

पीयू की ओर से प्रवेश परीक्षा के जारी शेड्यूल के अनुसार पंजाब यूनिवर्सिटी टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी एप्टीट्यूड टेस्ट (पीयूथैट) 29 जून, पीयू बीए/बीकॉम एलएलबी (ऑनर्स) पांच वर्षीय कोर्स की परीक्षा 3 जुलाई, पीयू एलएलबी तीन वर्षीय कोर्स की परीक्षा 31 जुलाई, पीयू सीईटी (पीजी) परीक्षा 6 अगस्त और 7 अगस्त, यूएसओल में एमबीए (एग्जीक्यूटिव) की परीक्षा 14 अगस्त, पंजाब यूनिवर्सिटी माइग्रेशन इंजीनियरिंग टेस्ट (पीयू मीट) 26 अगस्त, पंजाब यूनिवर्सिटी लेटरल इंजीनियरिंग टेस्ट (पीयू लीट) 26 अगस्त, एमफिल और पीएचडी का टेस्ट 18 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। इसका नोटिस पंजाब यूनिवर्सिटी की अधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है।
विज्ञापन

यूबीएस में एमबीए कोर्स के लिए साक्षात्कार 24 से 28 मई तक
पंजाब यूनिवर्सिटी के यूनिवर्सिटी बिजनेस स्कूल (यूबीएस) में एमबीए कोर्स के लिए चयनित प्रतिनिधियों का ग्रुप डिस्कशन और साक्षात्कार 24 मई से 28 मई तक आयोजित किया जाएगा। चयनित प्रतिभागियों की सूची यूबीएस के नोटिस बोर्ड https://ubs.puchd.ac.in/ पर अपलोड कर दी है। इसके अलावा चयनित प्रतिभागियों को उनकी ओर से रजिस्टर्ड ई-मेल पर भी जानकारी मुहैया करवाई गई है। यदि किसी प्रतिभागी को ई-मेल के जरिए सूचना नहीं पहुंच पाई है तो प्रतिभागी ubsadmissions@pu.ac.in पर ई-मेल कर जानकारी दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed