फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PU prepares placement cell, will provide jobs to players on the basis of performance

पीयू ने तैयार की प्लेसमेंट सेल, प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों को दिलाएगी नौकरी

Thu, 23 Sep 2021 09:53 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 09:53 PM IST
विज्ञापन
PU prepares placement cell, will provide jobs to players on the basis of performance
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के खेल विभाग ने अलग पहल करते हुए एक प्लेसमेंट सेल तैयार की है। यह सेल खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर नौकरी दिलाने में मदद करेगी। खेल निदेशक प्रो. प्रशांत गौतम कहते हैं कि देशभर के खेल संस्थानों से अलग यह प्लेसमेंट सेल है। इससे देशभर के खिलाड़ी आकर्षित होंगे।
विज्ञापन

इस सेल का प्रस्ताव पीयू खेल कमेटी में रखा गया था, जिसे मंजूर कर लिया गया। यह प्लेसमेंट सेल पीयू की शूटिंग रेंज में बनाया जाएगा। इसका पूरा जिक्र पीयू की वेबसाइट पर होगा। पीयू के अलावा संबद्ध कॉलेजों के खिलाड़ी भी इसका लाभ ले सकेंगे। मालूम हो कि पीयू के खेल निदेशालय से सैकड़ों खिलाड़ी हर साल प्रशिक्षित होते हैं और देश-दुनिया में नाम करते हैं। इस प्ल्ेसमेंट सेल के जरिए पैरा मिलिट्री, भारतीय सेना, देश के विभिन्न राज्यों के पुलिस डिपार्टमेंट और कॉरपोरेट सेक्टर में खिलाड़ी नौकरी पा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed