फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PU made the path easier for foreign students, entrance exam ended, fees reduced

Chandigarh News: पीयू ने विदेशी विद्यार्थियों की राह की आसान, प्रवेश परीक्षा खत्म, फीस घटाई

Wed, 24 Apr 2024 05:21 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2024 05:21 AM IST
विज्ञापन
PU made the path easier for foreign students, entrance exam ended, fees reduced
चंडीगढ़। विदेशी विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने के लिए सत्र 2024-25 से पंजाब विश्वविद्यालय ने दाखिला प्रक्रिया में कई बदलाव किए हैं। इसके लिए पीयू ने विदेशी विद्यार्थियों के लिए प्रवेश परीक्षा खत्म कर दी है। साथ ही सार्क व विकासशील देश के विद्यार्थियों के लिए करीब 40 फीसदी फीस भी कम कर दी गई है।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने के लिए उठाए यह कदम पीयू की रैंकिंग को बेहतर करने में भी मदद करेंगे। पीयू कैंपस के विभिन्न विभागों में अभी 154 अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थी पढ़ रहे हैं। रीजनल सेंटर समेत पीयू के 100 से अधिक कोर्सेज में अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों की 8041 सीटें है। इनमें सीडीओई की सीटों की संख्या सम्मिलित नहीं है। हर कोर्स की कुल स्वीकृत सीटों में से एनआरआई की 10 और फॉरन नेशनल की पांच प्रतिशत सीट आरक्षित है।
विज्ञापन

कोविड के बाद पीयू में अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों की संख्या कम हुई है। अफगानिस्तान से पीयू में अच्छी संख्या में विद्यार्थी पढ़ने के लिए आते रहे हैं लेकिन वहां सत्ता में हुए बदलाव के बाद उनकी संख्या में भी कमी देखी गई। पीयू के लगभग सभी कोर्स में अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों के लिए सीटें आरक्षित हैं लेकिन चुनिंदा कोर्स ही हैं, जिनमें छात्र दाखिला लेते हैं। बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, फार्मेसी, इंजीनियरिंग और साइंसेज के कोर्स अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों की पीयू में पहली पसंद है, जहां अधिकतर दाखिले देखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सत्र 2024-25 से पीयू के यूजी और पीजी कोर्स में दाखिला लेने के इच्छुक अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों को अब प्रवेश परीक्षा नहीं देनी होगी। विकासशील और साउथ एशियन एसोसिएशन फॉर रीजनल कॉरपोरेशन के सात देशों के विद्यार्थियों के लिए करीब 40 फीसदी फीस कम की है। जहां केमिकल इंजीनियरिंग के लिए पहले फीस पांच हजार यूएस डॉलर थी, वहीं अब यह घटकर 2300 डाॅलर कर दी है। बीएससी-एंथ्रोपोलॉजी की फीस 1425 यूएस डॉलर से घटाकर 800 की है। इसी तरह सभी कोर्स में सार्क व अन्य विकासशील देश के विद्यार्थियों के लिए पीयू में पढ़ाई सस्ती होगी।

74 विभागों में 180 से अधिक कोर्स के लिए कर सकते हैं आवेदन :
पीयू के 74 विभागों में अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थी 180 से अधिक कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं। फैकल्टी ऑफ आर्ट्स के 22 विभागों में 38 कोर्स, फैकल्टी ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट एंड कॉमर्स के तीन विभाग में 17 कोर्स, फैकल्टी ऑफ डिजाइन एंड फाइन आर्ट्स के तीन विभाग में चार कोर्स, फैकल्टी ऑफ एजुकेशन के पांच विभाग में आठ कोर्स, फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के तीन विभाग में 26 कोर्स, फैकल्टी ऑफ लैंग्वेज के 11 विभाग में 38 कोर्स, फैकल्टी ऑफ लॉ के दो विभाग में 6 कोर्स, फैकल्टी ऑफ मेडिकल साइंस में दो कोर्स, फैकल्टी ऑफ फार्मास्युटिकल साइंस में सात कोर्स, फैकल्टी ऑफ साइंस के 24 विभाग में 44 कोर्स हैं। इसके अलावा सीडीओई, इवनिंग स्टडीज, पीयू रीजनल सेंटर मुक्तसर, लुधियाना और होशियारपुर में अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियोंं के लिए कोर्स उपलब्ध हैं।


पीयू में तीन तरह से हो रहा अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों का दाखिला :
अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों के लिए पीयू में दाखिला लेने के तीन माध्यम हैं। इंडियन काउंसिल फॉर कल्चरल रिलेशंस, स्टडी इन इंडिया प्रोग्राम और पीयू में सीधा प्रवेश। आईसीसीआर के जरिए प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को चुना जाता है और दाखिले में छात्रवृत्ति मिलती है। स्टडी इन इंडिया अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार का प्रोग्राम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed