फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PU is going to create academic calendar, finals today

पीयू बनाने जा रहा एकेडमिक कैलेंडर, आज होगा फाइनल

Tue, 28 Apr 2020 01:54 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
PU is going to create academic calendar, finals today
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय अपना नया एकेडमिक कैलेंडर बनाने जा रहा है। इस पर मंगलवार को निर्णय फाइनल हो जाएगा। माना जा रहा है चालू शैक्षिक सत्र के एग्जाम व रिजल्ट को भी इस कैलेंडर के साथ जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

साथ ही अगले शैक्षिक सत्र की सभी गतिविधियों को इसमें शामिल किया जाएगा। पीयू हर साल एकेडमिक कैलेंडर बनाता है। इस पर निर्णय काफी समय पहले हो जाना चाहिए था लेकिन कोरोना के कारण नहीं हो पाया। एकेडमिक कैलेंडर में आगामी शैक्षिक सत्र में पीयू क्या करेगा, प्रवेश कब होंगे, उनका निर्धारण, पढ़ाई के दिन व कोर्स पूर्ति की तिथि से लेकर कई निर्णय पीयू लेगा। इसके लिए कमेटी बनाई गई है। इसकी अध्यक्षता डीयूआई प्रो. शंकरजी झा करेंगे।
विज्ञापन

इनके अलावा सिंडिकेट मेंबर प्रो. नवदीप गोयल, सिंडिकेट मेंबर आरएस झांजी, डॉ. आरएन शर्मा, फेलो इकबाल सिंह संधू, रजिस्ट्रार प्रो. करमजीत सिंह, डीन रिसर्च, डीसीडीसी, एफडीओ, डीआर एस्टेट शामिल है। कोरोना के चलते चालू शैक्षिक सत्र प्रभावित हुआ है। एग्जाम कैसे और किस तरह हो सकते हैं। इन सभी विषयों पर निर्णय लिया जाएगा। सबसे अधिक दिक्कत ये है कि लॉकडाउन खुलेगा या नहीं, उसके बाद ही यह कमेटी अपने निर्णयों को पूरी तरह फोलो कर पाएगी। अन्यथा यह निर्णय भी फाइलों में ही रहेंगे। हालांकि तीन मई को लॉकडाउन में कुछ छूट मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed