फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PU is giving training to all the chairman to make online studies effective

ऑनलाइन पढ़ाई प्रभावी बनाने के लिए पीयू दे रहा सभी चेयरमैन को प्रशिक्षण

Fri, 17 Apr 2020 01:21 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
PU is giving training to all the chairman to make online studies effective
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में इस समय सभी विभागों के चेयरमैन को ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण पढ़ाई को प्रभावी बनाएगा। साथ ही विद्यार्थियों तक अधिक से अधिक यह पढ़ाई कैसे पहुंच सके, इस पर भी प्लान तैयार किया जा रहा है। बड़ी संख्या में शिक्षक भी प्रशिक्षण का लाभ उठा रहे हैं।
विज्ञापन

22 मार्च को लॉकडाउन लगने के बाद पीयू में अवकाश घोषित कर दिए गए और विद्यार्थी अपने घरों को चले गए। लॉकडाउन लंबा चलता देख यूजीसी ने ऑनलाइन पढ़ाने के आदेश जारी किए। कुछ शिक्षकों ने शुरू किया और कुछ को इसमें बाधाएं आ रही थीं। कैलम की ओर से शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। कुछ समस्याएं उनकी हल हुईं। अब दूसरी कड़ी में पीयू प्रशासन सभी विभागों के अध्यक्षों को प्रशिक्षण दे रहा है। 65 से अधिक विभागाध्यक्ष इसमें शामिल हो रहे हैं। इनके अलावा बड़ी संख्या में शिक्षक भी शामिल हो रहे हैं। यह प्रशिक्षण कुछ दिन और चलेगा। माना जा रहा है कि विभाग के अध्यक्ष प्रशिक्षण लेने के बाद शिक्षण कार्य को प्रभावी बनाएंगे। ऑनलाइन पढ़ाई के प्लेटफार्म जैसे जूम, गूगल क्लासरूम, यूट्यूब वीडियो के अलावा अन्य माध्यमों के बारे में जानकारी ले रहे हैं। यह प्रशिक्षण पूरा होने के बाद विद्यार्थियों की पहुंच तक ऑनलाइन शिक्षा होगी। साथ ही इसके जरिये समय से कोर्स भी पूरा हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed