फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PU feel compelled extra money exam fee NSUI sends letter VC

छात्रों की मजबूरी समझे पीयू, परीक्षा शुल्क के साथ अतिरिक्त पैसे न ले, एनएसयूआई ने वीसी को भेजा पत्र

Wed, 16 Sep 2020 01:09 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
PU feel compelled extra money exam fee NSUI sends letter VC
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय के कई छात्र कोरोना काल के दौरान आर्थिक तंगी के चलते परीक्षा शुल्क जमा नहीं कर पाए थे। अब उनसे लेट फीस ली जा रही है। इससे विद्यार्थियों की जेब पर अतिरिक्त भार पड़ रहा है। इसे लेकर एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने सिंडिकेट के सदस्यों को ज्ञापन भेजा है। इसमें उन्होंने कहा है कि विद्यार्थियों से अतिरिक्त शुल्क न लिया जाए।
विज्ञापन

एनएसयूआई अध्यक्ष निखिल नरमेटा ने कहा है कि मार्च में परीक्षा शुल्क लिया गया था लेकिन कई विद्यार्थियों ने फीस जमा नहीं की। इसी दौरान कोरोना ने दस्तक दे दी और लॉकडाउन लग गया। इस बीच तमाम परिवारों की आजीविका प्रभावित हो गई। ऐसे में जो विद्यार्थी परीक्षा फीस जमा नहीं कर पाए थे, उनके सामने और संकट खड़ा हो गया। वे परीक्षा शुल्क तक के पैसे नहीं जुटा पा रहे हैं। ऐसे विद्यार्थियों की संख्या लगभग 1500 से 2000 होगी। इनमें पीयू से संबद्ध कॉलेजों के विद्यार्थी भी शामिल हैं। एनएसयूआई ने कहा है कि विद्यार्थी कर्ज लेकर परीक्षा शुल्क जुटा भी रहे हैं तो पीयू उनसे लेट फीस ले रहा है जबकि उनकी पारिवारिक स्थिति को देखते हुए पीयू कोे उन्हें शुल्क में छूट देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पीयू छात्रों की मजबूरी को समझे न कि उसका फायदा उठाए। सिंडिकेट के सदस्य अब इस प्रकरण पर निर्णय लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed