फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PU exams in July, course not even 50 percent completed

पीयू की परीक्षाएं जुलाई में, कोर्स 50 फीसदी भी पूरा नहीं हो पाया

Sat, 22 May 2021 01:52 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 01:52 AM IST
विज्ञापन
PU exams in July, course not even 50 percent completed
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी की परीक्षा जुलाई में होंगी, लेकिन कई शिक्षकों का कोर्स 50 फीसदी भी पूरा नहीं हो पाया है। इसके चलते छात्र चिंतित हैं। कोर्स पूरा न करवाने का कारण शिक्षक कोरोना को बता रहे हैं, क्योंकि शिक्षक भी कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। छात्रों की मांग है कि कोर्स 15 जून तक पूरा करवा जाए ताकि उन्हें पढ़ाई करने के लिए समय मिल सके।
विज्ञापन

पीयू की पढ़ाई 22 मार्च को शुरू हुई। शुरुआत तो ठीक हुई, लेकिन बाद में धीमी होती गई। कभी शिक्षक अस्वस्थ रहे तो कभी छात्र कक्षा में नहीं आ रहे। तमाम विद्यार्थियों के सवाल भी शिक्षकों के पास पहुंच रहे हैं। ऐसे में उनका जवाब देना भी जरूरी है। इससे शिक्षकों पर भार भी बढ़ा। बताया जाता है कि 35 फीसदी शिक्षक ऐसे हैं, जिनका कोर्स 50 फीसदी तक पूरा नहीं हुआ। छात्रों का कहना है कि इसके लिए अतिरिक्त कक्षाएं लगानी होंगी, ताकि समय से कोर्स पूरा हो सके। छात्रों का कहना है कि यदि कोर्स पूरा नहीं हो पाता है तो प्रश्नपत्र में वही सवाल पूछे जाएं जो पाठ्यक्रम को पूरा करते हैं। हालांकि मई में कई शिक्षक अतिरिक्त कक्षाएं लेकर कोर्स पूरा करने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed