फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PU employees protest against PU

पीयू कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया, थालियां बजाकर अफसरों को जगाया

Sat, 01 Jan 2022 02:12 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
PU employees protest against PU
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में कर्मचारियों ने शुक्रवार को अपने हक की आवाज बुलंद की। उन्होंने थालियां बजाकर अफसरों को जगाने का प्रयास किया। इसी के साथ छठे वेतनमान का लाभ दिए जाने व मृतक आश्रितों को नौकरी दिए जाने की मांग उठाई। पूरा कैंपस थालियों से गूंज उठा। सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी पूरे कैंपस में घूमे।
विज्ञापन

पीयू के कर्मचारी वर्षों से छठे वेतनमान की मांग करते आ रहे थे, लेकिन उस पर काम नहीं किया गया, केवल आश्वासन दिए गए। कई बार ज्ञापन भी दिए गए। कुछ प्रदर्शन भी हुए। अब तक इसका लाभ नहीं मिल पाया। इसी तरह मृतक आश्रितों को भी नौकरी नहीं दी गई। इससे परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। इस वजह से कर्मचारियों में आक्रोश पनप गया। वह चार दिन से लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। अफसरों की ओर से उनकी मांगों पर सुनवाई नहीं की गई। कर्मचारियों ने शुक्रवार को थाली, कटोरी बजाते हुए उन्हें जगाया। अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पूरे कैंपस में एक रैली निकाली। कर्मचारियों ने कहा है कि वह अपने हक के लिए लड़ेंगे और आगे बढ़ेंगे। कर्मचारियों को उनका हक दिलाकर ही दम लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed