फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PU did not solve the issue of taking fees in installments

पीयू ने किस्तों में फीस लेने का मामला नहीं किया हल, आक्रोश

Wed, 08 Sep 2021 02:32 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 02:32 AM IST
विज्ञापन
PU did not solve the issue of taking fees in installments
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय ने फीस चार किस्तों में जमा करने के लिए निर्णय नहीं लिया। मांग न माने जाने पर छात्रों में आक्रोश है। वे जल्द ही वीसी कार्यालय पर प्रदर्शन करने की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन

छात्रों का कहना है कि कोरोना के कारण तमाम परिवारों की स्थितियां ठीक नहीं रही हैं। कई लोगों का रोजगार प्रभावित हुआ है। इस कारण छात्र एक साथ फीस देने में असमर्थ हैं। उनकी मांग है कि पिछले वर्ष की तरह ही कई किस्तों में फीस ली जाए। यह मांग पीयू प्रशासन के अधिकारियों के सामने रखी गई थी, पर इस पर निर्णय नहीं हो पाया।
विज्ञापन

छात्र नेता निखिल नरमेटा का कहना है कि छात्रों की समस्याओं को पीयू के अधिकारी गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। अब छात्र एकजुट होंगे और पीयू को जवाब देंगे। पीयू छात्रों की हर परेशानी को नजरअंदाज कर रही है। अधिकारी छात्रों को विश्वविद्यालय का हिस्सा नहीं मान रहे हैं। इसके अलावा कैंपस खोलने की मांग भी छात्रों ने की थी। उनका कहना है कि ऑफलाइन कक्षाएं लगेंगी तो छात्रों को लाभ मिलेगा। समय पर कोर्स पूरा हो सकेगा। साथ ही बेहतर नौकरियां मिल सकेंगी, लेकिन इस पर भी कुछ निर्णय नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed