फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PU did not return 9.72 crore admission fees

पीयू ने नहीं लौटाई 9.72 करोड़ दाखिला परीक्षा फीस

Sat, 15 May 2021 02:25 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 02:25 AM IST
विज्ञापन
PU did not return 9.72 crore admission fees
पीयू ने नहीं लौटाई 9.72 करोड़ दाखिला परीक्षा फीस
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के कारण रद्द कर दी थी 2020-21 की दाखिला परीक्षा
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय द्वारा 2020-21 सत्र में ली गई दाखिला परीक्षा फीस को लेकर आरटीआई कार्यकर्ता राजिंदर के सिंगला ने पीयू से आरटीआई के माध्यम से इसकी जानकारी मांगी। विश्वविद्यालय की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार 2020-21 सत्र में संयुक्त प्रवेश परीक्षा फीस के तहत 9,72,24,066 रुपये जमा हुए थे।
राजिंदर ने बताया कि कोरोना संक्रमण के कारण लगे लॉकडाउन के चलते उस सत्र में प्रवेश परीक्षा नहीं ली गई थी। इसके बावजूद पीयू ने यह राशि अभी तक विद्यार्थियों को वापस नहीं की है। उन्होंने शुक्रवार को पीयू के चांसलर और उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू को इस मुद्दे की आरटीई की कॉपी संलग्न कर शिकायत भेजी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पीयू ने प्रवेश परीक्षा फीस के नाम पर बच्चों को लूटा है। अलग-अलग कोर्स के विद्यार्थियों से एक कोर्स के दो-तीन हजार रुपये वसूले गए थे। जब परीक्षा आयोजित ही नहीं की गई तो विद्यार्थियों को उनसे ली गई फीस को वापस किया जाना था, लेकिन पीयू प्रशासन ने अभी तक विद्यार्थियों को परीक्षा फीस वापस देने संबंधी कोई फैसला नहीं लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएसयूआई के अध्यक्ष निखिल नरमेटा ने बताया कि दाखिला परीक्षा फीस को लेकर पीयू के विभिन्न विद्यार्थी संगठनों नेे भी पीयू प्रशासन से पूछा था, लेकिन प्रशासन की तरफ से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला था। कार्यकर्ता राजिंदर के सिंगला ने बताया कि फीस की जानकारी अकाउंट ब्रांच के असिस्टेंट रजिस्ट्रार ने उपलब्ध करवाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed