फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PU departments may cut budget by 20 percent

पीयू के विभागों के बजट में हो सकती है 20 फीसदी तक की कटौती

Sat, 26 Sep 2020 01:09 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
PU departments may cut budget by 20 percent
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय विभागों के खर्च में 20 फीसदी तक कटौती कर सकता है। अब विभागों से पूछा गया है कि वह बताएं कि कौन-कौन से खर्च बचाए जा सकते हैं। इस जवाब के बाद पीयू प्रशासन अगला निर्णय लेगा। पीयू आगामी बजट की कार्ययोजना बना रही है।
विज्ञापन

पंजाब विश्वविद्यालय में 78 विभाग हैं। हर विभाग को अलग-अलग बजट दिया जाता है, यह बजट उसकी जरूरतों के आधार पर तय है। कुछ विभागों को निर्धारित बजट ही मिलता है। अभी तक चर्चा यह थी कि विभागों के बजट में पीयू 10 फीसदी तक की कटौती करेगी। उसके मुताबिक आगामी बजट में उसका प्रावधान करेगी, लेकिन कुछ विभागों का खर्च अधिक है। क्योंकि उन्होंने कोरोना काल में भी काफी खर्च किया है। कोरोना के चलते ही अब बजट पर कैंची चलेगी।
विज्ञापन

सूत्रों का कहना है कि विभागों में गैर जरूरी सामान नहीं खरीदा जा सकेगा। पुस्तकालय आदि में भी किताबें नहीं आएंगी क्योंकि विद्यार्थियों को ई-बुक्स आदि मुहैया करवाए जाने की योजना है। ऐसे में किताबों का बजट भी बचेगा। रंग-रोगन और केमिकल आदि पर भी खर्च नहीं होगा। इसके अलावा अन्य कार्यों के जरिये भी विभाग पैसा बचा सकते हैं। विभागों का जवाब पीयू प्रशासन को मिलेगा तो उसी में से मुख्य बिंदुओं को निकालकर निर्णय लिया जाएगा। यह कार्य इसी माह में पूरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed