फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PU couple returned from Dubai, both isolated at home

दुबई से लौटा पीयू का दंपती, घर में दोनों आइसोलेट

Sat, 21 Mar 2020 11:45 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
PU couple returned from Dubai, both isolated at home
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में काम कर रहा एक दंपती दुबई से हाल ही में लौटा है। पीयू प्रशासन के आदेश पर उन्होंने खुद को घर में आइसोलेट कर रखा है। पति-पत्नी की तबीयत ठीक है, उनमें किसी प्रकार के कोई लक्षण नहीं हैं। वहीं, अमेरिका से आए प्रोफेसर ने भी अपने को घर मेें ही आइसोलेट कर रखा है। 14 दिन तक इन्हें बाहर न आने की हिदायत दी गई है। दूसरी ओर, पीयू प्रशासन के अधिकारी सभी विभागों के अध्यक्षों व अन्य पदों पर काम कर रहे शिक्षकों से खैर खबर ले रहे हैं। लगातार मॉनीटरिंग की जा रही है। पीयू के शिक्षक अपनी-अपनी कक्षाओं के विद्यार्थियों से कॉल कर हाल जान रहे हैं। विद्यार्थियों की ऑनलाइन आने वाली समस्याओं का निदान भी कर रहे हैं। पूरे परिसर में सन्नाटा पसरा हुआ है। सभी लोग अपने घरों में हैं। हॉस्टलों में भी गिने-चुने ही विद्यार्थी हैं।
विज्ञापन

पीयू के कर्मचारियों के 31 तक अवकाश
पंजाब विश्वविद्यालय के नॉन टीचिंग व तकनीकी स्टाफ की छुट्टी 31 मार्च तक कर दी गई है। इसके अलावा रीजनल केंद्रों व पीयू से संबद्ध कॉलेजों के कर्मचारियों के भी अवकाश रहेंगे। जरूरत पड़ने पर कर्मचारी अपने घरों से काम करेंगे। कर्मचारी नेता दीपक कौशिक ने वीसी प्रो. राजकुमार को चिट्ठी लिखी थी। कहा था कि पूरे ट्राइसिटी में कई केस कोरोना के आ गए हैं। पीयू में काम करने वाले कर्मचारी भी ट्राइसिटी से आते हैं। ऐेसे में सभी लोग सुरक्षित रहें, ऐसी स्थिति में 24 से 28 मार्च तक कर्मचारियों की छुट्टी कर दी जाए। उनके पत्र के बाद रजिस्ट्रार प्रो. करमजीत सिंह ने 31 मार्च तक अवकाश घोषित कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed