फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PU could not promote first and second year students

फर्स्ट व सेकेंड ईयर के स्टूडेंट्स को प्रमोट नहीं कर पाया पीयू

Tue, 21 Jul 2020 04:37 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 04:37 PM IST
विज्ञापन
PU could not promote first and second year students
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय के पास मैन पॉवर की कमी नहीं है। एक से बढ़कर एक बुद्धिजीवी है। इसके बाद भी फर्स्ट व सेकेंड ईयर वाले स्टूडेंट्स को प्रमोट नहीं किया गया। इस समय लाखों विद्यार्थी इंतजार कर रहे हैं कि उनका प्रमोशन होगा, पर इस कार्य में लगातार देरी हो रही है। कुछ छात्र दूसरे विश्वविद्यालयों व कॉलेजों में एडमिशन की योजना बना रहे हैं, उनका यह सपना भी पूरा नहीं हो पा रहा है। हैरत तो इस बात की है कि पीयू प्रशासन प्रमोट करने के लिए अभी आधार तक तय नहीं कर पाया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पहले व दूसरे वर्ष में एक लाख से अधिक छात्र शिक्षा पा रहे हैं। इसमें पीयू कैंपस के अलावा 196 डिग्री कॉलेज के विद्यार्थी भी शामिल हैं। इन कक्षाओं के छात्रों को प्रमोट करने के आदेश यूजीसी ने भी बहुत पहले दे दिए थे। पंजाब सरकार ने भी इसके लिए हरी झंडी दे दी थी। अब इस पर पीयू प्रशासन को काम करना था लेकिन अब तक काम नहीं हो पाया।
विज्ञापन

जानकारों का कहना है कि पीयू के पास ऐसे प्रोफेसर हैं जो कुछ घंटों में ही तमाम समस्याओं का समाधान कर सकते हैं लेकिन उनका उपयोग नहीं किया गया। उनका लाभ लिया जाता तो आज एक लाख से अधिक स्टूडेंट प्रमोट हो जाते। हालांकि सिंडिकेट में इसके लिए कमेटी बनाई गई है। यह कमेटी छात्रों के प्रमोशन का आधार तय करेगी। उसके बाद यह छात्र अगली कक्षाओं में दाखिला ले सकेंगे। जानकारों ने यह भी कहा कि पीयू केवल फाइनल ईयर के सेमेस्टर की परीक्षाएं कराने के प्लान बनाने में ही जुटा रहा जबकि पहले दो सेमेस्टर के छात्रों को प्रमोट किया जाना चाहिए था ताकि छात्रों को भी राहत मिलती और पीयू का काम भी हलका हो जाता। समय का सदुपयोग करने की जरूरत थी लेकिन यह नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फेल छात्रों को होगा नुकसान
पिछले सेमेस्टरों में जो छात्र फेल हो चुके हैं, वे कैसे प्रमोट होंगे। यह कठिन सवाल है। जानकारों का कहना है कि जो छात्र पिछले साल फेल हो गए है, वे आगे भी फेल माने जाएंगे। ऐसे छात्र इस साल परीक्षा की तैयारी में जुटे थे। कुछ सब्जेक्ट में वे पास होते और परिणाम अच्छा होता लेकिन अब इन छात्रों की धड़कनें बढ़ रही हैं। इनके लिए भी रास्ते निकालने होंगे ताकि वे मुख्यधारा में आ सकें।

कोट
पहले व दूसरे वर्ष के छात्रों को प्रमोट करने के लिए कमेटी बनाई गई है। वह प्रमोट करने का आधार आदि तय करेगी, उसके बाद छात्र प्रमोट होंगे। -रेणुका बी. सलवान, डीपीआर, पीयू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed