फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PU bribery case reached high court again

पीयू रिश्वत प्रकरण फिर पहुंचा हाईकोर्ट

Sat, 19 Dec 2020 12:32 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 12:32 AM IST
विज्ञापन
PU bribery case reached high court again
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में तैनात एग्जीक्यूटिव इंजीनियर सतीश पदम और सब डिवीजनल इंजीनियर नंदलाल से जुड़े रिश्वत मामले को सीबीआई की अदालत ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट को भेजकर मामले में दोबारा ट्रालय शुरू करने की अनुमति मांगी है। मामले में हाईकोर्ट ने 2018 में स्टे लगाया था। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट से जजमेंट आने के बाद सीबीआई ने अदालत से मामले का ट्रायल फिर शुरू करने की मंजूरी मांगी थी इसीलिए मामले से संबधित विवरण हाईकोर्ट को भेजा गया है। अब हाईकोर्ट से नोटिस होने के बाद ही दोनों आरोपियों के खिलाफ ट्रायल शुरू होगा। यह मामला 2010 का है। 2 जनवरी 2012 को मामले का चालान पेश किया गया था। 16 जुलाई 2018 को मामले की बहस होनी थी, लेकिन उससे पहले ही 13 जुलाई को सतीश पदम हाईकोर्ट चला गया, जहां से उन्हें स्टे मिल गई। आज तक वह तारीख स्थगित नहीं हुई है। मामले की अगली सुनवाई 8 फरवरी 2021 को होगी।
विज्ञापन

बता दें कि कुछ महीने पहले सुप्रीम कोर्ट का एक फैसला आया था, जिसमें कहा गया था कि जिन मामलों में किसी भी अदालत ने स्टे लगाई हुई है, वह 6 महीने के बाद अपने आप खत्म हो जाएगी। यदि स्टे को आगे बढ़ाना है तो उसके लिए सही और मजबूत कारण होने चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया था कि यह जजमेंट पूरे देश की अदालतों में लागू की जाए। इस जजमेंट के आने के बाद सीबीआई ने अदालत में आवेदन दायर कर मामले का ट्रायल दोबारा चलाने की मंजूरी मांगी थी। इस मामले में दो साल से स्टे लगी हुई है। सुप्रीम कोर्ट के अनुसार वह स्टे खत्म हो चुकी है। अब सीबीआई की विशेष अदालत ने मामले की फाइल हाईकोर्ट को भेज दी हैं ताकि ट्रायल को शुरू किया जा सके और शिकायतकर्ता को न्याय मिल सके।
विज्ञापन

यह है मामला
2010 में सीबीआई ने पंजाब विश्वविद्यालय में तैनात एग्जीक्यूटिव इंजीनियर सतीश पदम और सब डिवीजनल ऑफिसर नंदलाल कौशल के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 120 बी, 7, 13 (2), 13(1) (डी) के तहत मामला दर्ज किया था। दरअसल, सतीश पदम ने निजी ठेकेदार प्रदीप कुमार से बिल क्लियर करवाने के एवज में 32 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। इसमें नंदलाल कौशल पर बिचौलिए के रुप में साथ देने का आरोप है। ठेकेदार प्रदीप कुमार ने पंजाब विश्वविद्यालय में सिविल कार्य किया था। जिसका उसे 16 लाख रुपए भुगतान किया गया था। रिश्वत मांगे जाने के बाद प्रदीप ने सीबीआई को शिकायत दे दी। जिसके बाद सीबीआई ने ट्रैप लगाकर सतीश पदम को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया था। दो साल बाद मामले में चार्जशीट दायर की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed