फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PU both new DSW took over, the final decision 27

पीयू में दोनों नए DSW ने कार्यभार संभाला, अंतिम फैसला 27 को

Wed, 02 Nov 2016 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 02 Nov 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
PU both new DSW took over, the final decision 27
VC Arun Grover On PU - फोटो : File Photo
 पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) कुलपति प्रो. अरुण कुमार ग्रोवर ने मंगलवार को डीन स्टूडेंट वेलफेयर (डीएसडब्ल्यू) के दोनों पदों पर नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए। डीएसडब्ल्यू (मेन) के पद पर यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी(यूआईईटी) के प्रोफेसर जितेंद्र कुमार गोस्वामी और डिपार्टमेंट ऑफ बायोटेक्नोलॉजी की प्रोफेसर नीना कपलाश ने डीएसडब्ल्यू (वुमन) पद पर ज्वाइन कर लिया ।
विज्ञापन


पीयू कुलपति द्वारा पहली बार एसोसिएट डीएसडब्ल्यू के  नए पद पर भी डिपार्टमेंट ऑफ फिजिक्स के प्रोफेसर रंजन कुमार की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए। उनके लिए जल्द ही नए कमरे की व्यवस्था की जाएगी। 
विज्ञापन


कुलपति की ओर से जारी आदेशों में डीएसडब्ल्यू के दोनों पदों पर की गई नियुक्ति फिलहाल अस्थायी तौर पर की गई हैं। 27 नवंबर में होने वाली सिंडीकेट बैठक की मंजूरी के बाद ही नियुक्ति स्थायी होगी। बैठक में डीएसडब्ल्यू मेन की नियुक्ति पर सिंडीकेट सदस्यों मेें विवाद हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली बार पंजाब यूनिवर्सिटी में एसोसिएट डीएसडब्ल्यू की नियुक्ति के आदेश

PU both new DSW took over, the final decision 27
Panjab University - फोटो : File Photo
गौरतलब है कि डीएसडब्ल्यू प्रो. गोस्वामी की नियुक्ति पर पंजाब यूनिवर्सिटी सीनेट का एक ग्रुप विरोध में है। जबकि नियमों के तहत वे डीएसडब्ल्यू की वरिष्ठता सूची में सबसे ऊपर है। 
उधर एसोसिएट डीएसडब्ल्यू के नियुक्ति पत्र में कई शर्त जोड़ी गई हैं। प्रो.राजन को फिलहाल एसोसिएट डीएसडब्ल्यू के लिए किसी तरह का मानदेय नहीं दिया जाएगा। इस संबंध में आगामी बोर्ड ऑफ फाइनेंस, सिंडीकेट और सीनेट से अप्रूवल के बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा।

 गौरतलब है कि पीयू के डीएसडब्ल्यू पद पर नियुक्त प्रोफेसर को हर महीने 3 से 5 हजार का मानदेय मिलता है। डीएसडब्ल्यू को स्टूडेंट काउंसिल और हॉस्टल से जुड़े वित्तिय मामलों में फैसले लेने का अधिकार है। वहीं पीयू कुलपति ने डीन इंटरनेशनल अफेयर्स और अंग्रेजी विभाग की प्रोफेसर डॉ. दिप्ती गुप्ता का कार्यकाल एक साल बढ़ा दिया है। उनका कार्यकाल 13 नवंबर 2016 को खत्म होने जा रहा था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed