{"_id":"c8702967c1dc79270a2fffe0ec6fa226","slug":"pu-admission-notice-for-phd-and-mphil-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"PU: एमफिल या पीएचडी करना चाहते हैं तो पढ़ें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PU: एमफिल या पीएचडी करना चाहते हैं तो पढ़ें
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 23 Jun 2015 12:56 AM IST
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी ने माइक्रोबॉयल बायोटेकभनोलॉजी विषय से पीएचडी के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। आवदेन करने की अंतिम तिथि 29 जून है।
विज्ञापन
पीयू के प्रवक्ता ने बताया कि 18 जुलाई को टेस्ट होगा, जबकि बैंक चालान 29 जून तक जमा करवाए जा सकते हैं। फीस एक जुलाई को शाम चार बजे तक जमा होगी और ई-एडमिट कार्ड 11 जुलाई को पीयू की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।
वहीं यूनिवर्सिटी ने एमफिल (गुरु ग्र्रंथ साहिब स्टडीज) में प्रवेश के लिए आवेदन मांगे हैं। इसका एंट्रेंस टेस्ट 20 जुलाई को संबंधित विभाग में सुबह 10 बजे से होगा।
विज्ञापन
इच्छुक उम्मीदवार प्लेन पेपर पर अर्जी लिखकर आर्ट्स ब्लॉक-1 में 6 जुलाई शाम 5 बजे तक जमा करवा सकते हैं। इसमें आवेदन के लिए उम्मीदवार के मास्टर डिग्री में 55 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं।
विज्ञापन