फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PT Usha held a press conference in Chandigarh

चंडीगढ़ पहुंचीं पीटी उषा: बोलीं- खिलाड़ी बिना दबाव मैदान में उतरें, अपना 100 प्रतिशत दें

Sun, 10 Sep 2023 05:17 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 10 Sep 2023 05:17 PM IST
सार

रविंद्र चौधरी ने बताया कि अब शहर में अंतरराष्ट्रीय मानकों वाला नया सिंथेटिक ट्रैक बन चुका है। इस पर देश की बड़ी दो एथलीट चैंपियनशिपों की मेजबानी मिली है। इनमें रविवार से शुरू होने वाली ग्रेंड प्री और 20-22 अक्तूबर में होने वाली अंडर-23 प्रतियोगिताएं शामिल हैं।

विज्ञापन
PT Usha held a press conference in Chandigarh
पीटी उषा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चंडीगढ़ में एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से बनाए ट्रैक का फायदा एथलीटों को मिलेगा। इसके जरिए वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले सकेंगे और मेडल बटोरने में कामयाब होंगे। यह कहना है मशहूर एथलीट रहीं पीटी उषा का। पीटी उषा रविवार से सेक्टर सात स्थित स्पोर्ट्स काम्पलेक्स में आयोजित ग्रेंड प्री चैम्पियनशिप में एथलीटों में जोश भरने पहुंची। इस दौरान दोपहर को सेक्टर 27 स्थित प्रेस क्लब में पत्रकार सम्मेलन में शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि भाला फेंक में नीरज चोपड़ा के गोल्ड मेडल जीतने के बाद इस खेल के प्रति आकर्षण पैदा हुआ है। मुझे पूरी उम्मीद है कि एशियन गेम्स में हमारे खिलाड़ी मेडल जीतने में कामयाब होंगे। उषा ने खिलाड़ियों को बिना दबाव के मैदान में उतरे और अपना 100 प्रतिशत दें।

विज्ञापन


दो दिवसीय इंडियन ग्रेंड प्री का आयोजन चंडीगढ़ एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से कराया जा रहा है। इसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्वर्ण पदक, रजत पदक और कांस्य पदक के साथ कई रिकॉर्ड धारी एक-दूसरे को चुनौती पेश करते नजर आएंगे। शहर के लिए यह गर्व की बात है कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के एथलीट नए बने सिंथेटिक ट्रैक पर दौड़ते दिखेंगे।

विज्ञापन

पीटी उषा बढ़ाएगी उत्साह

शनिवार को ग्रेंड प्री में हिस्सा लेने वाले एथलीट और एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के अधिकारी सेक्टर-27 स्थित प्रेस क्लब पहुंचे। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के सचिव और चंडीगढ़ एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव रविंद्र चौधरी ने बताया कि सेक्टर-7 में नया बना सिंथेटिक ट्रैक देश का दूसरा ईपीडीएम वाला बेहतरीन ट्रैक है। पहला ट्रैक गुरुग्राम में है। इस ट्रैक को बनाने के लिए कई वर्षों की मेहनत लगी। पिछले दो साल पहले जब पूर्व एथलीट पीटी उषा जब शहर आई थीं तो उन्होंने शहर में एक भी सिंथेटिक ट्रैक न होने पर निराशा जताई थी और कहा था कि जब भी चंडीगढ़ में सिंथेटिक ट्रैक बनेगा। उस पर खेली जाने वाली राष्ट्रीय स्तर की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पहुंचकर एथलीटों को जोश बढ़ाने पहुंचेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एकेडमी की मांग भी करेंगे

रविंद्र चौधरी ने बताया कि अब शहर में अंतरराष्ट्रीय मानकों वाला नया सिंथेटिक ट्रैक बन चुका है। इस पर देश की बड़ी दो एथलीट चैंपियनशिपों की मेजबानी मिली है। इनमें रविवार से शुरू होने वाली ग्रेंड प्री और 20-22 अक्तूबर में होने वाली अंडर-23 प्रतियोगिताएं शामिल हैं। इन दो बड़ी प्रतियोगिताओं की मेजबानी मिलने से राष्ट्रीय स्तर पर शहर का एथलेटिक्टस का ग्राफ बढे़गा। 

यह स्टार खिलाड़ी पहुंचे

शनिवार को शहर पहुंचने वाले खिलाड़ियों में डिस्क्स थ्रो में एशियन रिकॉर्ड बना चुके तेजिंदरपाल सिंह तूर, 400 मीटर के एशियन स्वर्ण पदक विजेता एमोज, 400 मीटर कांस्य पदक विजेता नेहाल, 400 मीटर के वर्ल्ड चैंपियनशिप में हिस्सा लेने वाले मिजो, जेविलयन थ्रोअर चैंपियन जेना, 400 मीटर एशियन चैंपियन एश्वर्या, वर्ल्ड यूनिवर्सिटी की कांस्य पदक विजेता ज्योति रानी के साथ भारतीय एथलेटिक्स टीम के चीफ कोच और द्रोणाचार्य अवार्डी राधा कृष्ण शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed