फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Psychiatrist Appointed to counsel people suffering from depression of covid in Haryana

हरियाणा सरकार की पहल: कोरोना के कारण तनाव झेल रहे लोगों को मनोवैज्ञानिक देंगे सलाह, नंबर जारी 

Mon, 17 May 2021 03:07 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 17 May 2021 03:07 PM IST
सार

लॉकडाउन के चलते पिछले एक सप्ताह से प्रदेश में संक्रमण के केस कम आने और रिकवरी दर बढ़ने से अब अस्पतालों के हालात सुधरने लगे हैं।

विज्ञापन
Psychiatrist Appointed to counsel people suffering from depression of covid in Haryana
हेल्पलाइन - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

हरियाणा सरकार ने कोरोना महामारी के कारण तनाव झेल रहे लोगों को मानसिक रूप से संबल देने के लिए मनोवैज्ञानिकों की ड्यूटी लगाई है। पीड़ित व्यक्ति स्वास्थ्य विभाग की हेल्पलाइन के माध्यम से परामर्श ले सकता है। सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए थे कि कोरोना महामारी से पीड़ित होने के कारण जिन लोगों में तनाव की समस्या हो जाती है, उनके तनाव को दूर करना आवश्यक है। ऐसे पीड़ित लोगों को स्वस्थ रखने के लिए परामर्श से संबंधित कोई व्यवस्था की जाए।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग ने राज्य कोविड हेल्पलाइन नंबर 1075 और 855889311 में प्रावधान कर दिया है। यह हेल्पलाइन कॉल करने वाले पीड़ित व्यक्ति को एक मनोवैज्ञानिक से जोड़ती है, जो उन्हें जरूरत के अनुसार सलाह देगा। 
विज्ञापन



वर्तमान में 12 मनोवैज्ञानिकों की ड्यूटी लगाई गई है जो सप्ताह के सातों दिन सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक अलग-अलग समय-स्लॉट में उपलब्ध रहेंगे। इन मनोवैज्ञानिकों को कल ट्रेनिंग भी दी गई है कि पीड़ित व्यक्तियों से कैसे व्यवहार करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लॉकडाउन के चलते पिछले एक सप्ताह से प्रदेश में संक्रमण के केस कम आने और रिकवरी दर बढ़ने से अब अस्पतालों के हालात सुधरने लगे हैं। पहले जहां ऑक्सीजन व वेंटिलेटर वाले बेड के लिए मारामारी थी, अब स्थिति में सुधार होने लगा है। अब प्रदेश के हर जिले में ऑक्सीजन के बेड उपलब्ध हैं। इतना ही नहीं केवल नूंह, चरखीदादरी और करनाल को छोड़कर सभी जिलों में वेंटिलेटर बेड भी खाली हैं। प्रदेश में कुल ऑक्सीजन के 3652 और वेंटिलेटर वाले 801 बेड खाली हैं।


सबसे अधिक मरीज पानीपत के अस्पतालों में दाखिल
प्रदेश में बेशक गुरुग्राम व फरीदाबाद में सबसे अधिक केस आ रहे हैं, लेकिन सबसे अधिक मरीज अस्पतालों में पानीपत में दाखिल हैं। पानीपत के कोविड अस्पतालों में 2679 मरीज दाखिल हैं, जबकि गुरुग्राम व हिसार में 1397-1397 मरीज दाखिल हैं। सबसे कम मरीज चरखीदादरी में 11 दाखिल हैं। अंबाला में 652, फतेहाबाद 813, करनाल 548,  रेवाड़ी 823, सिरसा 643, यमुनानगर के अस्पतालों में 505 मरीज दाखिल हैं। शेष जिलों में 500 से कम मरीज कोविड अस्पतालों में हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed