{"_id":"5788fdeb4f1c1b010513db40","slug":"prt-tgt-govt-teachers-school-teachers-htet-exam-haryana-education-deptt-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"PRT और TGT टीचर्स को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PRT और TGT टीचर्स को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 16 Jul 2016 10:08 AM IST
विज्ञापन
शिक्षक भर्ती
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार ने प्रदेश के स्कूलों में कार्यरत हजारों पीआरटी और टीजीटी टीचर्स को बड़ा तोहफा देते खास ऐलान किया है। मामला एचटेट से जुड़ा है। हरियाणा के शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा कि अनुभव के आधार पर चयनित स्कूल प्राध्यापकों की तरह राज्य सरकार ने पीआरटी और टीजीटी अध्यापकों को भी एक अप्रैल 2018 तक एचटेट की परीक्षा पास करने का अवसर दिया गया है।
शर्मा ने बताया कि पिछली सरकार के कार्यकाल में वर्ष 2013-14 में अनुभव रखने वाले चयनित पीजीटी, पीआरटी व टीजीटी अध्यापकों को एक बार फिर एचटेट में राहत दी गई है। पहले सेवा नियमों में एक अप्रैल 2015 तक एचटेट पास करने की शर्त लगाई गई थी। वर्ष 2012 में सेकेंडरी शिक्षा निदेशालय की ओर से सभी श्रेणी के अध्यापकों/प्राध्यापकों के सेवा नियम अपने स्तर पर अधिसूचित करवाए गए थे।
इसके बाद सेकेंडरी शिक्षा निदेशालय की ओर से 12 सितंबर 2014 को प्राध्यापकों के मामले में यह शर्त एक अप्रैल 2015 के स्थान पर प्रथम अप्रैल 2018 करने के संबंध में संशोधित नियम अधिसूचित कर दिए गए थे, लेकिन निदेशालय की ओर से पीआरटी के सेवा नियमों में यह संशोधन नहीं करवाया गया था। शिक्षा मंत्री ने बताया कि अब राज्य सरकार ने प्राध्यापकों की तरह पीआरटी व टीजीटी अध्यापकों को भी प्रथम अप्रैल 2015 के स्थान पर एक अप्रैल 2018 तक एचटेट की परीक्षा पास करने का अवसर दे दिया गया है।