फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Provision may be in budget for pension of farmers in Haryana

हरियाणा के किसानों को मिल सकती है खुशखबरी, पेंशन के लिए बजट में हो सकता प्रवाधान

Tue, 29 Jan 2019 09:24 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 29 Jan 2019 09:24 AM IST
विज्ञापन
Provision may be in budget for pension of farmers in Haryana
सांकेतिक तस्वीर

हरियाणा में किसानों को पेंशन दिए जाने के मुद्दे पर अभी सरकार की विशेष कमेटी का मंथन जारी है। सरकार ने अभी इस पर कोई फैसला नहीं लिया है। लेकिन एक विशेष कमेटी गठित कर उसे इस पर रिपोर्ट देने को जरूर कहा गया है। सरकार के साथ-साथ अब प्रदेश के किसानों को भी इस विशेष कमेटी का इंतजार है।

विज्ञापन


उधर, सूत्रों की माने तो विशेष कमेटी की रिपोर्ट यदि किसानों के हक में आती है तो हरियाणा सरकार अपने आगामी विधानसभा के बजट सत्र में किसान पेंशन के लिए बजट का प्रावधान भी कर सकती है। हरियाणा सरकार प्रदेश में अपने सवा चार साल पूरे कर चुकी है। लेकिन इस दौरान सरकार को किसानों का आंदोलन भी झेलना पड़ा। लेकिन अब सरकार किसानों को कतई नाराज नहीं रखना चाहती और उन्हें साधने के लिए हरसंभव प्रयासों में जुटी हुई है। इसी कड़ी में एक मसला किसान पेंशन का भी इन दिनों गरमाया हुआ है।

विज्ञापन

सरकार का दावा है कि वे किसानों को कर्जदार नहीं, बल्कि समृद्ध बनाने की दिशा में काम कर रही है। लेकिन किसान संगठन अपनी कर्जमाफी के साथ-साथ किसान पेंशन की मांग को भी बुलंद किए हुए हैं। किसानों की इसी मांग को लेकर सरकार ने पिछले दिनों एक विशेष कमेटी का गठन किया है, जो इस पर मंथन कर रही है कि क्या सरकार मौजूदा हालातों में किसानों को पेंशन देने की स्थिति में है।

हरियाणा के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ कहते हैं कि सरकार ने कभी किसानों से झूठे वादे नहीं किए। हम किसानों को कर्जदार नहीं, बल्कि समृद्ध और सक्षम बनाना चाहते हैं। मध्यप्रदेश में कर्जमाफी के नाम पर सिर्फ किसानों को बेवकूफ बनाया गया है, उनके सिर्फ अल्पकालीन ऋण माफ किए हैं, जिसे अमूमन किसान चुका देते हैं। पड़ोसी पंजाब राज्य में भी कर्जमाफी के नाम पर किसानों को गुमराह किया गया है, लेकिन हरियाणा ऐसा नहीं करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed