{"_id":"84245c5420d54a369459810cf76387f0","slug":"protest-on-puda-employes","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरने पर गए मुलाजिम तो कैसे निकलेंगे ड्रा?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरने पर गए मुलाजिम तो कैसे निकलेंगे ड्रा?
डिजिटल टीम/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 20 Feb 2014 07:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गमाडा द्वारा निकाले जाने वाले एयरोसिटी प्लॉटों के नंबरिंग ड्रॉ पर संकट पैदा हो गया है। पुडा मुलाजिम तालमेल संघर्ष कमेटी मांगे न माने जाने के विरोध में संघर्ष की राह पर आ गई है।
विज्ञापन
कमेटी ने साफ किया है कि मैनेजमेंट ने उनकी मांगों को जल्दी पूरा नहीं किया तो मुलाजिम 25 फरवरी को पुडा भवन में राज्यस्तरीय रोष रैली करेंगे। इसके बाद मुलाजिम लगातार कलम छोड़ हड़ताल करेंगे।
विज्ञापन
वहीं, गमाडा द्वारा निकाले जाने वाले एयरोसिटी प्लॉटों के नंबरिंग ड्रॉ में भी मुलाजिम शामिल नहीं होंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी पुडा मैनेजमेंट की होगी।
इस मौके कमेटी के नेताओं ने बताया कि 15 जनवरी को संघर्ष कमेटी के मेंबरों की पुडा के वाइस चेयरमैन की मीटिंग हुई थी। मीटिंग में कमेटी के कन्वीनर मोहिंदर सिंह मलोआ व जरनैल सिंह हाजिर थे।
विज्ञापन
मीटिंग में फैसला लिया गया था कि मुलाजिमों के सेवा काल में दो साल की वृद्घि कर दी जाएगी। साथ ही शेष रहती मांगों को भी पूरा कर दिया जाएगा। लेकिन, अभी तक इस दिशा में पुडा मैनेजमेंट ने कोई कार्रवाई नहीं की है।
संघर्ष कमेटी ने साफ किया है कि जल्दी ही मैनेजमेंट कोई फैसला नहीं लिया तो 24 फरवरी को मुलाजिम गेट रैली करेंगे। साथ ही 25 फरवरी को मुलाजिम कलम छोड़ हड़ताल करेंगे। इसमें राज्य की अन्य इकाइयों के मुलाजिम भी शामिल होंगे। मीटिंग में बलजिंदर सिंह बिल्ला, वीर चंद, परगट सिंह, चरनजीत कौर, दविंदर कौर, हरि सिंह, बलबीर मसीह, रेश्म सिंह, सुनील मेहता, सुखदेव सिंह, राकेश चंद और माम चंद हाजिर थे।