{"_id":"61ba555904ba660ebd41edc7","slug":"protest-of-teachers-in-pu-chandigarh-news-pkl436194186","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू में शिक्षकों का प्रदर्शन उग्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीयू में शिक्षकों का प्रदर्शन उग्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। सातवें वेतनमान को लेकर पंजाब विश्वविद्यालय व कॉलेजों के शिक्षकों ने उग्र प्रदर्शन शुरू कर दिया है। शिक्षकों ने बुधवार को प्रशासनिक ब्लाक के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। परीक्षा नियंत्रक से मिले। शिक्षकों ने कहा कि शुक्रवार से शुरू होने वाले प्रैक्टिकल शिक्षक नहीं करवाएंगे। इस पर अधिकारियों ने कहा कि निर्णय लेकर वीरवार को आदेश जारी होंगे। वहीं, दूसरी ओर डीएवी कॉलेज के शिक्षकों ने भूख हड़ताल को आगे बढ़ाया और वीरवार से 24 घंटे भूख हड़ताल करने की चेतावनी दे दी। मटका चौक भी पर शिक्षकों ने प्रदर्शन किया।
पुटा के बैनर तले शिक्षक पीयू के प्रशासनिक ब्लॉक के बाहर एकत्रित हुए। वहां धरना-प्रदर्शन किया। सचिव अमरजीत सिंह नौरा ने बताया कि वरिष्ठ शिक्षकों ने पंजाब के कैबिनेट मंत्रियों से मुलाकात करके यह प्रकरण फिर रखा है। 19 दिसंबर को कैबिनेट की बैठक होगी। उसमें निर्णय लिया जाएगा। शिक्षकों से आह्वान किया कि वह एकजुट रहें। जीत शिक्षकों की ही होगी। उसके बाद शिक्षकों ने विभाग बंद करवाए। मार्च निकालते हुए मुख्य लाइब्रेरी के सामने पहुंचे। वहां से वापस एडमिन ब्लॉक आकर धरना खत्म किया। डीएवी कॉलेज के शिक्षकों ने भूख हड़ताल की। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार को शिक्षकों की मांगों को मानना होगा।