फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Protest of farmers going outside sugar mills in Haryana come to an end

Haryana: हरियाणा में शुगर मिलों के बाहर किसानों का धरना खत्म, गन्ने का रेट बढ़ाने को लेकर हो रहा था प्रदर्शन

Thu, 26 Jan 2023 03:34 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 26 Jan 2023 03:34 PM IST
सार

गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सरकार ने गन्ने के रेट दस रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाए हैं। हालांकि यह मूल्य वृद्धि बेहद कम है लेकिन किसानों की जीत है। अब किसान अपने गन्ने को ज्यादा दिन तक नहीं रख सकते हैं।

विज्ञापन
Protest of farmers going outside sugar mills in Haryana come to an end
किसान नेता गुरनाम चढ़ूनी। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा में शुगर मिलों के बाहर चल रहा किसानों का धरना खत्म हो गया है। कुरुक्षेत्र की सैनी धर्मशाला में गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन की प्रदेश स्तरीय अहम बैठक हुई जिसमें गन्ना किसानों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता गुरनाम सिंह चढूनी ने की। बैठक में फैसला किया गया कि आज से ही किसानों का आंदोलन खत्म होगा। जींद में चल रही संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक में गन्ने के रेट को लेकर जो भी फैसला लिया जाएगा, उसका समर्थन किया जाएगा।
विज्ञापन


गुरनाम सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सरकार ने गन्ने के रेट दस रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाए हैं। हालांकि यह मूल्य वृद्धि बेहद कम है लेकिन किसानों की जीत है। अब किसान अपने गन्ने को ज्यादा दिन तक नहीं रख सकते हैं। जनहित में फैसला लिया गया है कि मिलों के बाहर चलाया जा रहा धरना खत्म किया जाए। आज से ही धरना खत्म कर दिया गया है और मिलें चलने में कोई बाधा नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed