फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   protest of BJP women workers against congress president Bajwa

महिला भाजपा कार्यकर्ताओं का बाजवा पर हल्ला बोल

Wed, 19 Nov 2014 07:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Wed, 19 Nov 2014 07:06 PM IST
विज्ञापन
protest of BJP women workers against congress president Bajwa

बीबी राजिंदर कौर भट्ठल की भतीजी रोजी भट्ठल को पुराना सामान कहने पर भाजपाई गुस्से में हैं। भाजपाई महिलाओं ने बाजवा के खिलाफ धावा बोल दिया है।

विज्ञापन


भाजपा की महिला मोर्चा की प्रदेश प्रधान रेणू थापर ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि महिलाओं का अपमान करना कांग्रेस की संस्कृति रही है। बाजवा भी उसी राह पर चल रहे हैं।
विज्ञापन


रेणू थापर ने कहा कि रोजी भट्ठल सम्मान के योग्य हैं। उनपन टिप्पणी करके बाजवा ने अपनी मानसिकता का परिचय दिया है। भाजपा महिला मोर्चा की वाइस प्रेसिडेंट सुमन सहगल ने कहा कि एक तरफ पूरे देश में महिला सशक्तीकरण के अभियान चलाए जा रहे हैं और दूसरी तरफ बाजवा ऐसी गलत बयानबाजी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला भाजपा महिला मोर्चा की प्रधान रेणू थापर, महासचिव सीमा साहनी ने कहा कि बाजवा का हर स्थान पर घेराव तब तक किया जाएगा जब तक वे महिलाओं के बारे में ऐसी बयानबाजी करना बंद नहीं कर देते।


भाजपा प्रदेश प्रधान कमल शर्मा के मुताबिक पीपीसीसी प्रधान प्रताप बाजवा हताश और निराश हैं। उन्हें पार्टी के भीतर से ही परेशान किया जा रहा है। इसलिए वे ऐसी बयानबाजी कर रहे हैं।

हकीकत यह है कि रोजी भट्ठल आजादी के लिए लड़ने वाले हीरा सिंह भट्ठल की पोती और पूर्व विधायक की बेटी हैं। बाजवा को तत्काल कांग्रेस के सारे कार्यक्रम छोड़कर रोजी भट्ठल से माफी मांगनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed