फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Protest for demanding arrest Murder accused in front of Police station in Muktsar

Muktsar: फरार हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए परिजन थाने के सामने धरने पर बैठे,  अंदर फंसे पुलिसकर्मी

Fri, 22 Dec 2023 01:51 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 22 Dec 2023 01:51 PM IST
सार

मृतक सुमित सिंह बराड़ के चाचा जगजीत सिंह बराड़ ने कहा कि उनका इकलौता बेटा हमेशा के लिए उनसे दूर कर दिया गया है। पुलिस ने भले ही गोली चलाने वाले मुख्य आरोपी लवप्रीत सिंह चहल को गिरफ्तार कर लिया है मगर उसके साथी अभी फरार हैं।

विज्ञापन
Protest for demanding arrest Murder accused in front of Police station in Muktsar
थाने के सामने धरने पर बैठे लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुक्तसर में बुधवार रात डॉ. केहर सिंह चौक में गोली मार युवक की हत्या के मामले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने गांव रत्तेवाला के लोगों के साथ मिलकर थाना सदर का घेराव कर रोड जाम कर दिया। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। 

विज्ञापन


मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस आरोपियों को जान-बूझकर गिरफ्तार नहीं कर रही। मृतक सुमित सिंह बराड़ के चाचा जगजीत सिंह बराड़ ने कहा कि उनका इकलौता बेटा हमेशा के लिए उनसे दूर कर दिया गया है। पुलिस ने भले ही गोली चलाने वाले मुख्य आरोपी लवप्रीत सिंह चहल को गिरफ्तार कर लिया है मगर उसके साथी अभी फरार हैं। पुलिस उनको भी जल्द गिरफ्तार कर सख्त से सख्त सजा दे। वह तब तक थाने के समक्ष से धरना नहीं उठाएंगे जब तक पुलिस फरार आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर लेती। उन्होंने कहा कि सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही वह अपने मृतक बेटे का अंतिम संस्कार करेंगे। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


थाना सदर पुलिस ने मुख्य आरोपी लवप्रीत सिंह चहल, जयरीत सिंह व कुछ अज्ञात आरोपितों पर हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। इनमें लवप्रीत की ही गिरफ्तारी हुई है जबकि जयरीत और अन्य अज्ञात फरार हैं। उन्हीं की गिरफ्तारी के लिए परिजनों की ओर से प्रदर्शन किया जा रहा है। 

धरने के कारण थाने के अंदर फंसे पुलिसकर्मी
धरना लगने से थाने के सभी पुलिस अधिकारी व कर्मचारी अंदर ही बंदी बन कर रह गए। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से अपील की कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जाने के लिए गाड़ियां बाहर निकालने दें। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने केवल एक पुलिस गाड़ी ही थाने से बाहर जाने दी। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि वह जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लेंगे। मगर प्रदर्शनकारी तुरंत दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग पर अड़िग हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed