{"_id":"60f2cc164781b6194d1d1f95","slug":"protest-against-mayor-ravikant-sharma-and-former-chandigarh-bjp-president-sanjay-tandon-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़: मेयर और पूर्व भाजपा प्रदेश प्रधान की गाड़ी पर पथराव, किसानों को हिरासत में लेने पर भड़के साथी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़: मेयर और पूर्व भाजपा प्रदेश प्रधान की गाड़ी पर पथराव, किसानों को हिरासत में लेने पर भड़के साथी
Sat, 17 Jul 2021 05:54 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 17 Jul 2021 05:54 PM IST
सार
मेयर सहित सभी भाजपा नेता कार्यक्रम में किसी तरह प्रवेश कर गए। लगभग दो घंटे बाद बाहर निकले तो प्रदर्शनकारियों ने पत्थरों से हमला कर दिया। पुलिस ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए प्रदर्शनकारियों को मौके से भगाया। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर थाने भी ले जाया गया।
विज्ञापन
पथराव से मेयर की गाड़ी के शीशे टूटे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ के सेक्टर 48 स्थित मोटर मार्केट में एक समारोह में पहुंचे मेयर रविकांत शर्मा और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन पर किसान प्रदर्शनकारियों ने हमला कर दिया। इस दौरान उनकी गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। पुलिस ने बल प्रयोग कर प्रदर्शनकारियों को मौके से हटाया और किसी तरह मेयर को वहां से निकाला। हादसे में किसी को चोट नहीं आई है। कार्यक्रम में महामंत्री चंद्रशेखर, अभि भसीन, देवी सिंह, अमित राणा, गौरव गोयल और नरेंद्र चौधरी भी पहुंचे थे। जो हमले में बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
शनिवार को विकास कार्यों का उद्घाटन करने के लिए मेयर रविकांत शर्मा मोटर मार्केट में पहुंचे थे। इस दौरान मार्केट के लोगों ने मेयर का अभिनंदन कार्यक्रम भी रखा था। जैसे ही किसान नेताओं को इसकी जानकारी मिली तो वह मार्केट के बाहर काले झंडे लेकर पहुंच गए। इस दौरान मार्केट के सभी गेट बंद करके पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को बाहर ही रोक दिया।
विज्ञापन
मेयर सहित सभी भाजपा नेता कार्यक्रम में किसी तरह प्रवेश कर गए। लगभग दो घंटे बाद बाहर निकले तो प्रदर्शनकारियों ने पत्थरों से हमला कर दिया। पुलिस ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए प्रदर्शनकारियों को मौके से भगाया। इसके बाद सेक्टर 31 थाना पुलिस ने 15 से ज्यादा किसानों को हिरासत में ले लिया। इस दौरान थाने का घेराव कर रहे लोगों को एसएसपी कुलदीप चहल ने कहा कि मुझे पता है कि कौन किसान है और कौन शरारती तत्व। बवाल करने वाले एक व्यक्ति को नहीं छोड़ा जाएगा। आप यहां से जाइए। हिरासत में लिए गए किसानों को छुड़ाने के लिए किसान यूनियन के सदस्य सेक्टर 31 जापानीज गार्डन के सामने इकठ्ठा हुए हैं। सुरक्षा के लिहाज से मौके पर पुलिस भी तैनात है।
विज्ञापन
किसान संगठन की ओर से यूनियन ने एसएसपी से मुलाकात की। इसके बाद आईपीसी की धारा 188 के तहत पर्चा दर्ज करने पर सहमति बनी। वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि भाजपा वालों पर भी यही केस दर्ज हो। उन्होंने भी धक्कामुक्की की थी। इसके बाद पुलिस ने सभी 20 लोगों को छोड़ने का एलान किया। बिना जमानती सभी धाराएं भी हटाई गईं। किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी और किसान संगठनों ने चंडीगढ़ कूच करने का भी आह्वान कर दिया है। इसे देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया गया है।