फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Protest against industrial park in Mattewada of Punjab

Punjab: मत्तेवाड़ा में इंडस्ट्रियल पार्क बनाने का विरोध, पर्यावरण प्रेमी और नेता बोले- नहीं लगने देंगे उद्योग

Sun, 10 Jul 2022 09:20 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 10 Jul 2022 09:20 PM IST
सार

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग विधायक परगट सिंह, सुखपाल खैरा और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठे। राजा वड़िंग ने कहा कि सरकार को मत्तेवाड़ा में उद्योग लगाने का फैसला वापस लेना चाहिए।

विज्ञापन
Protest against industrial park in Mattewada of Punjab
विरोध करते लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लुधियाना से करीब 30 किलोमीटर दूर मत्तेवाड़ा में इंडस्ट्रियल पार्क बनाए जाने का विरोध तेज हो गया है। रविवार को पंजाब एक्शन कमेटी की अपील पर पंजाब के विभिन्न जिलों से पर्यावरण प्रेमी एकत्र हुए। इनका कहना है कि यहां किसी कीमत पर उद्योग स्थापित नहीं होने दिए जाएंगे। किसान संगठन, एनजीओ के अलावा राजनीतिक दलों में कांग्रेस और अकाली दल मान के नेताओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की।

विज्ञापन

  
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अगर मत्तेवाड़ा जंगल को खत्म कर उद्योग लगाए जाते हैं तो पर्यावरण को नुकसान पहुंचेगा। सतलुज नदी भी प्रदूषित हो जाएगी। सरकार को चेतावनी दी गई अगर सरकार ने मत्तेवाड़ा में उद्योग लगाने के फैसले को वापस नहीं लिया तो यहां पक्का मोर्चा लगाकर प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

 
राजा वड़िंग धरने पर बैठे
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग विधायक परगट सिंह, सुखपाल खैरा और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठे। राजा वड़िंग ने कहा कि सरकार को मत्तेवाड़ा में उद्योग लगाने का फैसला वापस लेना चाहिए। पूर्व में कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार के समय यहां उद्योग लगाने का प्रस्ताव पास हुआ था। उस समय भी विरोध हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

Protest against industrial park in Mattewada of Punjab
धरने पर बैठे कांग्रेस नेता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

अकाली दल अमृतसर के सुप्रीमो व सांसद सिमरनजीत सिंह मान ने भी इस फैसले का विरोध किया। उन्होंने कहा कि पंजाब में पहले ही जंगल कम हैं। यहां डाइंग समेत कई उद्योग लगेंगे, जिनका प्रदूषित पानी सतलुज में जाएगा। मालवा में सतलुज का पानी उपयोग में लाया जाता है। इससे कैंसर व अन्य बीमारियां फैलेंगी। 

मत्तेवाड़ा को बचाना जरूरी: लक्खा सिधाना
किसान नेता लक्खा सिधाना ने कहा कि इस मामले में सीएम भगवंत मान कुछ नहीं बोल रहे हैं। मत्तेवाड़ा को बचाया जाना जरूरी है। गौरव मित्तल और मनिंदर सिंह ने कहा कि यहां उद्योग लगने से पर्यावरण का नुकसान होगा। मत्तेवाड़ा में धरने के दौरान समाजसेवी संगठनों की ओर से लंगर लगाए गए।

विरोध में आए आप विधायक गोगी
लुधियाना पश्चिमी से आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत सिंह गोगी भी मत्तेवाड़ा में उद्योग लगाने के विरोध में उतर आए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के लिए उद्योग जरूरी हैं लेकिन पर्यावरण संरक्षण की ओर भी ध्यान देना चाहिए। राज्य में जंगल कम हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed