फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Prostitution busted under the guise of spa centre, three arrested including customer

चंडीगढ़: स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़, ग्राहक समेत तीन गिरफ्तार, चार युवतियों का रेस्क्यू

Sun, 17 Sep 2023 02:20 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 17 Sep 2023 02:20 PM IST
सार

पीसीआर को सूचना मिली थी कि सेक्टर-32डी के लोटस स्पा में देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना के बाद थाना पुलिस ने एक टीम गठित की और एक व्यक्ति को ग्राहक बनाकर स्पा सेंटर में भेजा। वहां सौदा तय होने के बाद उक्त व्यक्ति ने पुलिस टीम को सूचना दे दी। इसके बाद पुलिस टीम ने तुरंत स्पा सेंटर में दबिश देकर दो पुरुषों और एक महिला को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Prostitution busted under the guise of spa centre, three arrested including customer
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चंडीगढ़ के सेक्टर-32 में स्पा सेंटर की आड़ में महिलाओं से देह व्यापार कराया जा रहा था। सेक्टर-34 थाना पुलिस ने यहां दबिश देकर महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों में से महिला समेत दो खुद को स्पा सेंटर का प्रबंधक और रिसेप्शनिस्ट बता रहे थे। वहीं तीसरा आरोपी ग्राहक था। वहीं सेंटर से चार युवतियों को रेस्क्यू किया गया। खुद को प्रबंधक बताने वाली महिला की पहचान मिल्क कॉलोनी, धनास निवासी सिमरनजीत कौर (32) के रूप में हुई जो मूलरूप से फिरोजपुर (पंजाब) की रहने वाली है। वहीं, रिसेप्शनिस्ट की पहचान अमन (21) के रूप में हुई, जो मूलरूप से यमुनानगर (हरियाणा) का रहने वाला है और यहां जीरकपुर में रहता है। वहीं, ग्राहक की पहचान सेक्टर-21ए निवासी हरगुण सिंह भाटिया (35) के रूप में हुई।

विज्ञापन


दरअसल, पीसीआर को सूचना मिली थी कि सेक्टर-32डी के लोटस स्पा में देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना के बाद थाना पुलिस ने एक टीम गठित की और एक व्यक्ति को ग्राहक बनाकर स्पा सेंटर में भेजा।
विज्ञापन


वहां सौदा तय होने के बाद उक्त व्यक्ति ने पुलिस टीम को सूचना दे दी। इसके बाद पुलिस टीम ने तुरंत स्पा सेंटर में दबिश देकर दो पुरुषों और एक महिला को गिरफ्तार कर लिया। वहीं सेंटर से चार युवतियों को रेस्क्यू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना पुलिस ने मामले में अनैतिक दुर्व्यापार (निवारण) अधिनियम की धारा 3,4,5,6 और सात समेत आईपीसी की धारा 370 और 120बी के तहत मामला दर्ज किया है। डीएसपी दक्षिण दलबीर सिंह मामले में शिकायतकर्ता हैं। वहीं, पुलिस ने स्पा सेंटर से जिन चार लड़कियों को रेस्क्यू किया है, उन्हें सेक्टर-26 के नारी निकेतन भेज दिया गया है। आरोपियों में से ग्राहक हरगुण को अदालत में पेश कर उसे न्यायिक हिरासत में बुड़ैल जेल भेज दिया गया है। वहीं, पूछताछ के लिए सिमनजीत कौर और अमन का दो दिनों का रिमांड लिया गया है। स्पा सेंटर के मालिक और अन्यों को पकड़ने के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed