फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Prospectus issued for 11th admission, process started from 11th

ग्यारहवीं दाखिले के लिए जारी किया प्रोस्पेक्टस, 11 से प्रक्रिया शुरू

Fri, 06 Aug 2021 08:54 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 08:54 PM IST
विज्ञापन
Prospectus issued for 11th admission, process started from 11th
चंडीगढ़। सीबीएसई दसवीं और आईसीएसई बोर्ड के दसवीं के नतीजों के बाद शिक्षा विभाग ने शुक्रवार को ग्यारहवीं के सेंट्रलाइज्ड दाखिले के लिए प्रोस्पेक्टस जारी किया। ग्यारहवीं केदाखिले ऑनलाइन किए जाएंगे। दाखिला प्रक्रिया 11 अगस्त से शुरू होगी। शिक्षा विभाग ने शुक्रवार को ग्यारहवीं में दाखिले के लिए प्रोस्पेक्टस जारी किया। इस मौकेपर शिक्षा सचिव सरप्रीत सिंह गिल, निदेशक रूबिंदरजीत सिंह बराड़, उपनिदेशक सुनील बेदी, एससीईआरटी के निदेशक एसएस दहिया और जिला शिक्षा अधिकारी प्रभजोत कौर उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने जानकारी दी कि इस बार विद्यार्थियों का पासिंग प्रतिशत बढ़ने से अधिक विद्यार्थियों के दाखिले की उम्मीद है। इस बार विद्यार्थियों की सहूलियत केलिए दो सीनियर सेकेंडरी स्कूल की संख्या बढ़ाकर इस बार विभाग 42 सीनियर सेकेंडरी स्कूलों के लिए दाखिला प्रक्रिया आयोजित कर रहा है। इसके अलावा स्कूलों में कॉमर्स और कला संकाय की सीटें बढ़ाई भी गई हैं। इस बार सभी सरकारी स्कूलों में कुल सीटें लगभग तेरह हजार होगी।
विज्ञापन

हर वर्ष विज्ञान संकाय में दाखिले के लिए विद्यार्थी आवेदन में प्राथमिकता भरते हैं। सीटें सीमित होने के कारण मेरिट में उच्च अंक वाले विद्यार्थियों को ही विज्ञान विषय में दाखिला मिल पाता है। इस बार दसवीं में ज्यादातर विद्यार्थियों के अंक अच्छे आने के कारण दाखिले में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। कम अंकों वाले विद्यार्थियों को अपना चुनिंदा विषय नहीं मिल पाएगा। सीबीएसई दसवीं बोर्ड में शहर के सरकारी स्कूलों का ही पासिंग प्रतिशत इस सत्र में 19.4 प्रतिशत बढ़ा है। वहीं 80 से अधिक विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक लिए हैं, जबकि पिछले वर्ष सरकारी स्कूलों में केवल 41 विद्यार्थियों के ही 90 व इससे अधिक प्रतिशत अंक थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed