फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   nagar nigam chandigarh rejects proposal of entery fees in parks

चंडीगढ़ के पार्कों में एंट्री फीस का प्रस्ताव खारिज, गांवों में कचरा लेने के लिए शुल्क लगाने पर विचार

Wed, 19 Aug 2020 04:09 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Wed, 19 Aug 2020 04:09 PM IST
विज्ञापन
nagar nigam chandigarh rejects proposal of entery fees in parks
नगर निगम की बैठक - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ नगर निगम का वित्त बढ़ाने वाली कमेटी ने मंगलवार को पार्कों में टिकट लगाने का प्रस्ताव खारिज कर दिया। कमेटी के सदस्यों ने कहा कि जब यह एजेंडा सदन ने खारिज कर दिया तो फिर इस पर चर्चा करने का कोई मतलब नहीं। कमेटी ने निगम में शामिल 13 गांव से कचरा लेने के एवज में शुल्क लगाने का सुझाव दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार निगम का वित्त बढ़ाने के लिए मेयर राजबाला मलिक ने 7 सदस्यीय कमेटी बनाई थी जो निगम को वित्त बढ़ाने के लिए सुझाव देगी। कमेटी के सदस्यों ने कहा कि लाल डोरे से बाहर बसे घरों को पानी का कनेक्शन दिया जाए क्योंकि वे बिना शुल्क के ही पानी का भी उपयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं पानी के बिलों के विवादों को समाप्त कर वन टाइम सेटलमेंट का विकल्प देना चाहिए। एक बार में भुगतान करने वालों को 10 प्रतिशत, दो बार में भुगतान करने पर 7 प्रतिशत व तीन बार में बिल का भुगतान करने पर 5 प्रतिशत तक की छूट देनी चाहिए। साथ ही इसके लिए जागरूकता अभियान चलाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्कों व ग्रीन बेल्ट में बने शौचालयों पर विज्ञापन देने का प्रस्ताव दिया गया। सामुदायिक केंद्रों के कमरों को किराए पर देने के साथ ही पीपीपी मोड पर सामुदायिक केंद्र में जिम के संचालन व प्रदर्शनी के आयोजनों के लिए भवन के अंदर और बाहर का खुला हिस्सा किराए पर देने का सुझाव दिया गया। गुलदाउदी शो व रोज फेस्टिवल के खर्चों को कम करने पर विचार करने को कहा गया।

कमेटी ने कहा कि सभी सुझावों को सदन की बैठक में लाकर चर्चा की जाएगी। बैठक में मेयर राजबाला मलिक, पार्षद राजेश कुमार, अनिल कुमार दुबे, महेश इंदर सिंह सिद्धू, सतीश कुमार कैंथ, मनोनीत पार्षद अजय दत्ता, एडिशनल कमिश्नर अनिल कुमार गर्ग, एसई संजय अरोड़ा, कृष्णपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

कर्मचारियों के वाहन के तेल में हो 20 प्रतिशत तक कटौती

कमेटी ने कहा कि कर्मचारियों के वाहन भत्ते में 20 प्रतिशत तक कटौती की जाए। इस समय अधिकारियों को हर माह 220 लीटर ईंधन सरकारी वाहनों के लिए मिलता है। इसी तरह हर साल 500 वाहनों पर नगर निगम के 13 करोड़ रुपये ईंधन पर ही खर्च होते हैं।

निगम का प्रस्ताव ठुकराया, अब महिला भवन किराए पर देने का प्रस्ताव
हाल ही में हुई सदन की बैठक में नगर निगम साहित्य कला अकादमी, ललित कला अकादमी और महिला भवन किराए पर देने का एजेंडा लेकर आया था। तब पार्षदों ने इस पर असहमति जताते हुए एजेंडा पास नहीं किया था। रेवेन्यू जेनरेट करने वाली बैठक में एक बार फिर से महिला भवन को किराए पर देने की चर्चा हुई। भवन में जिम और प्रदर्शनी के लिए हाल को किराए पर देने का सुझाव दिया गया।

युवा कांग्रेस ने चला दिया था अभियान
शहर के पार्कों में एंट्री फीस लेने के प्रस्ताव पर युवा कांग्रेस ने हस्ताक्षर अभियान चलाया था। बैठक में एजेंडा खारिज होने के बाद यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष लव कुमार ने खुशी जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed