फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   property tax documents missed from nagar nigam chandigarh, vigilence will do enquiry

नगर निगम चंडीगढ़ से प्रॉपर्टी टैक्स के दस्तावेज गुम, विजिलेंस करेगी जांच, अफसरों में मचा हड़कंप

Mon, 13 May 2019 12:46 PM IST
खुशबू गोयल अनुभव अवस्थी, अमर उजाला, चंडीगढ़
अनुभव अवस्थी, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 13 May 2019 12:46 PM IST
विज्ञापन
property tax documents missed from nagar nigam chandigarh, vigilence will do enquiry
फाइल फोटो
नगर निगम चंडीगढ़ में लंबे समय से प्रॉपर्टी टैक्स के दस्तावेज गुम होने के मामले में यूटी प्रशासन ने विजिलेंस जांच कराने का फैसला लिया है। इस पूरे मामले पर हैरत जताते हुए एडवाइजर मनोज परिदा ने विजिलेंस इंक्वायरी मार्क की है।
विज्ञापन


विजिलेंस जांच की खबर लगते ही निगम के अफसरों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। सबसे ज्यादा बेचैन वह लोग हैं जो दस्तावेज गुम होने के मामले में संलिप्त हैं। बीते कुछ दिनों से शहर में रेजिडेंशियल व कामर्शियल प्रॉपर्टी मालिकों को प्रॉपर्टी टैक्स की नोटिस भेजकर निगम के कर्मचारी अवैध वसूली में जुटे हैं।
विज्ञापन


प्रॉपर्टी टैक्स जमा होने के बाद भी लोगों को नगर निगम ने बीते वित्तीय वर्षों के प्रॉपर्टी टैक्स की बकाया रकम की नोटिस भेज दी, जिसे देखकर खुद प्रॉपर्टी मालिक भी परेशान हो गए। लोगों ने निगम के दफ्तर कई बार जाकर इसकी जानकार दी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। शहर के लोगों व कई सामाजिक संगठनों सहित एसोसिएशन का दावा है कि निगम ने प्रॉपर्टी टैक्स का सारा रिकार्ड गुम कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब मनमाने तरीके से लोगों से बकाया रकम की वसूली की जा रही है। इसको लेकर लोगों ने एडवाइजर मनोज परिदा को शिकायत दी थी। एडवाइजर को सैकड़ों की संख्या में ऐसे केस दिए गए थे, जिसमें निगम ने जिसमें पिछले सालों की बकाया राशि मांगी जा रही है। इसके बाद एडवाइजर मनोज परिदा ने पूरे मामले को गंभीर मानते हुए विजिलेंस से जांच कराने के निर्देश दिए हैं।

एडवांस टैक्स जमा करने पर क्यों लिया जा रहा जुर्माना

सेकेंड इनिंग एसोसिएशन के पदाधिकारी आरके गर्ग ने पूरे मामले में एडवाइजर मनोज परिदा को शिकायत दी थी। प्रशासन ने उनसे भी पूछा है कि क्या वह अपनी शिकायत पर कायम हैं। आरके गर्ग ने प्रशासन को अपना जवाब भेज दिया है। साथ सवाल उठाया है कि एडवांस में प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने पर एमसी के द्वारा जुर्माना क्यों लिया जा रहा है। उनका कहना है कि मामले में यदि जरूरत पड़ी तो वह कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाएंगे।

ये है टैक्स प्रॉपर्टी जमा करने का पूरा मामला
नगर निगम में वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए भी प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने की कवायद शुरू हो चुकी है। इसलिए प्रॉपर्टी मालिक बकाया टैक्स और वर्तमान वित्तीय वर्ष की रकम जमा कराने पहुंच रहे हैं। इस दौरान निगम में प्रॉपर्टी मालिकों को लाखों में उनका प्रॉपर्टी टैक्स बकाया होने की बात कही जा रही है। इसके लिए लगातार लोगों को नोटिस भी भेजा जा रहा है। टैक्स बकाया होने की जानकारी होने पर लोग निगम के कर्मचारियों और अधिकारियों से बकाया राशि की डिटेल मांग रहे हैं।

क्योंकि लोगों ने बीते साल ही जितनी रकम का प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराया था, उसका भी नोटिस मिल रहा है। इस पर निगम के अधिकारी जवाब दे रहे हैं कि बीते साल जो प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराया है उसकी रसीद लेकर आएं ताकि रिकार्ड से मिलान किया जा सके। इस पर शहर के लोगों ने प्रशासन को बताया निगम ने प्रॉपर्टी टैक्स का सारा रिकार्ड गुम कर दिया है। अब लोगों पर बकाया रकम निकाली जा रही है जोकि सरासर गलत है।

प्रॉपर्टी टैक्स के दस्तावेज गुम होने के मामले की शिकायत मिली थी। शहर के लिए यह एक गंभीर प्रकरण है। पूरे मामले की छानबीन करने के बाद विजिलेंस से जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं।
- मनोज परिदा, एडवाइजर 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed