फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   property record will attach to aadhar card

गुड न्यूजः अब आधार कार्ड से जुड़ेगा प्रॉपर्टी रिकॉर्ड

Fri, 06 Nov 2015 02:24 PM IST
बलवान करिवाल/अमर उजाला, चंडीगढ़
बलवान करिवाल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 06 Nov 2015 02:24 PM IST
विज्ञापन
property record will attach to aadhar card

प्रॉपर्टी में होने वाली हेरा-फेरी से अब छुटकारा मिलने वाला है। आपकी प्रॉपर्टी को कोई भी धोखाधड़ी कर हथिया नहीं सकेगा। चंडीगढ़ में प्रॉपर्टी रिकॉर्ड को आधार कार्ड से जोड़ा जाएगा।

विज्ञापन


इसके लिए प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। हरियाणा का जींद जिला प्रॉपर्टी रिकॉर्ड को आधार से लिंक करने वाला देश का पहला जिला बन चुका है।

डीसी अजीत बालाजी जोशी केनेतृत्व में जींद ने यह कीर्तिमान देश केइतिहास में हासिल किया। अब बालाजी चंडीगढ़ में भी यह प्रक्रिया शुरू कराने वाले हैं। चंडीगढ़ ही नहीं बल्कि पूरे देश में उनकेइस उदाहरण को सराहा जा रहा है और उसे एडॉप्ट करने पर काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन


इसको शुरू करने को लेकर बालाजी बुधवार को दिल्ली में आयोजित एक बैठक में शामिल हुए। जिसमें उन्होंने एक प्रजेंटेशन के जरिए इस मॉडल प्रोजेक्ट को समझाया। चंडीगढ़ में साथ लगते गांवों के किसानों का रिकार्ड आधार से जोड़ने से इसकी शुरुआत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जरूरी दस्तावेज जांच करने के बाद प्रत्येक किसान की प्रॉपर्टी को आधार से लिंक किया जाएगा। गांवों में जिन किसानों की मृत्यु हो गई है या भूमि उनके वारिसों के नाम स्थानांतरित हो गई है।

ऐसे रिकार्ड को भी जल्द ही आधार नंबर से जोड़ा जाएगा। इसके लिए डोर टु डोर सर्वे कर प्रॉपर्टी रिकॉर्ड जुटाया जाएगा। एसडीएम को अपने-अपने एरिया में यह जिम्मेदारी दी जाएगी।

एस्टेट ऑफिस में हजारों हैं प्रापर्टी विवाद

एस्टेट ऑफिस में हजारों ऐसे मामले हैं जो प्रापर्टी विवाद से संबंधित हैं। इतने ही कोर्ट में भी विचाराधीन हैं। सालों से इनकी सुनवाई चल रही है। आधार लिंक होने केबाद इस तरह केविवाद कम होंगे।

ऐसे होगा फायदा

प्रापर्टी रिकार्ड को आधार नंबर से जोड़े जाने के बाद शहरवासियों को सीधा फायदा होगा। इससे कोई व्यक्ति धोखाधड़ी कर रजिस्ट्री नहीं करवा सकेगा। किसी भी व्यक्ति के फिंगरप्रिंट और आंखों की पुतलियां दूसरे से कभी मेल नहीं खातीं। जिस कारण धोखाधड़ी तुरंत पकड़ी जा सकेगी।


जींद में सबसे पहले रिकॉर्ड आधार से लिंक हुआ है। दिल्ली में इसको लेकर प्रजेंटेशन दी है। चंडीगढ़ में भी इसकी संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। आधार लिंक होने केबाद रिकॉर्ड से छेड़छाड़ नहीं हो सकेगी।
- अजीत बालाजी जोशी, डीसी, चंडीगढ़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed