{"_id":"e20aac13ae1ff11da7fad4a9163e1b16","slug":"promotion-of-ten-superintendent-and-transfer-of-huda-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुडा के दस सुपरिंटेंडेंट का पदोन्नति के साथ तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुडा के दस सुपरिंटेंडेंट का पदोन्नति के साथ तबादला
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 04 Dec 2015 09:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने 10 अधीक्षकों को पदोन्नत कर उनके स्थानांतरण और नियुक्ति के आदेश जारी किये हैं।
विज्ञापन
इस आदेश के अनुसार, पदोन्नति के बाद स्वामी चरण को गुड़गांव में हुडा प्रशासक, सुरेंद्र कुमार को हुडा करनाल के संपदा कार्यालय में सहायक संपदा अधिकारी, राजरानी को हुडा अंबाला के संपदा कार्यालय में सहायक संपदा अधिकारी, श्याम सुंदर को रोहतक में हुडा प्रशासक और आरके कटारिया को पंचकूला में हुडा प्रशासक लगाया गया है।
इसी प्रकार, प्रीतम चंद को हुडा पंचकूला में मुख्य अभियंता, अमी चंद को हुडा प्रशासक हिसार, सुनीता कोचर को फरीदाबाद में हुडा प्रशासक, भारत भूषण को हुडा मुख्यालय पंचकूला में शहरी शाखा में और पृथ्वी सिंह को हुडा पानीपत के संपदा कार्यालय में सहायक संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन