फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Promotion and Posting of a IPS in Haryana

यहां आईपीएस की हुई अनोखी पोस्टिंग-प्रमोशन

Fri, 07 Mar 2014 03:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 07 Mar 2014 03:48 PM IST
विज्ञापन
Promotion and Posting of a IPS in Haryana
हरियाणा सरकार ने आईपीएस अफसरों की पोस्टिंग में नई मिसाल कायम कर दी है। चार मार्च को किए तबादलों और पदोन्नति में एक अधिकारी सौरभ सिंह को डीआईजी पदोन्नत तो किया लेकिन पोस्टिंग सिरसा जिले में एसपी के पद पर कर दी है।
विज्ञापन


राज्य में किसी सुपरटाइम स्केल के अधिकारी को एसपी लगाए जाने का यह पहला मामला है। हालांकि सरकार ने फरीदाबाद और गुड़गांव में पहले ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर पद पर एसपी स्तर के अधिकारियों को लगा दिया था।
विज्ञापन


लेकिन बाद में उक्त अधिकारियों की पदोन्नत कर डीआईजी के स्केल में लिया गया। इस बार मामला उलट है और सरकार के रवैये से नाराज एक डीजीपी स्तर के एक अधिकारी ने तेलंगाना डेपुटेशन पर जाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


होमगार्ड से होमगार्ड तक डबास का सफर, बने डीजीपी
पदोन्नति और पोस्टिंग के उक्त उलटफेर के  बीच राज्य में पहली बार ओएसडी होमगार्ड का पद भी बनाया गया है। लायक राम डबास को डीजीपी पदोन्नत करते ओएसडी होमगार्ड लगाया गया है।

2005 में केंद्र से अपने मूल काडर में लौटे डबास पहले तो पोस्टिंग के लिए इंतजार करते रहे। सरकार ने उन्हें आर्म्ड पुलिस में लगाया लेकिन छह महीने में ही बदलकर आईजी होमगार्ड बना दिया।

इसके बाद डबास डेपुटेशन पर केंद्र में चले गए, जहां से 2006 में लौटने पर उन्हें आईजी जेल का चार्ज दिया गया। इसी दौरान उनके खिलाफ विजिलेंस जांच भी शुरू हुई और 2007 में डबास को आईजी बिजली बोर्ड लगा दिया गया।

कुछ प्रभावशाली लोगों द्वारा बिजली चोरी के मामले पकड़े जाने पर 2007 में ही उन्हें बिजली बोर्ड से हटाकर ओएसडी पुलिस तैनात कर दिया गया। वहां भी दो सप्ताह ही बीते थे कि उन्हें स्टेट क्राइम रिकार्ड ब्यूरो का निदेशक लगाया गया।

इस दौरान जेबीटी शिक्षकों के फिंगर प्रिंट का मामला सामने आने पर डबास को एडीजीपी रिफार्म नियुक्त कर दिया गया। रिफार्म में रहते हुए उन्होंने सिपाहियों के वेतन बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा, जिसके बाद उन्हे होम गार्ड में नियुक्त कर दिया गया।

अब होम गार्ड में ही डीजीपी पदोन्नत कर डबास को ओएसडी होम गार्ड नियुक्त किया गया है। इस पर सरकार का तर्क है कि जो अधिकारी जहां पोस्टिड है, उसे वहीं पदोन्नत कर दिया गया है।


सौरभ सिंह की सिरसा में एसपी के तौर पर नियुक्ति इसलिए की गई है कि उन्हें सिरसा का अनुभव है। चुनाव निकट हैं, ऐसे में सिरसा को बेहतर ढंग से संभाल सकते हैं।
पीके गुप्ता, होम सेक्रेटरी, हरियाणा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed