{"_id":"a0202e821ea9a4c14018823df52ec452","slug":"promote-of-by-elections-ends-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज समाप्त होगा उपचुनाव का प्रचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज समाप्त होगा उपचुनाव का प्रचार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 18 Aug 2014 09:55 PM IST
विज्ञापन
पटियाला और तलवंडी साबो उपचुनाव के लिए प्रचार मंगलवार शाम समाप्त हो जाएगा। इसके बाद प्रत्याशी और उनके समर्थक केवल डोर-टु-डोर कैंपेन ही कर पाएंगे।
विज्ञापन
साथ ही चुनाव आयोग की ओर से सभी पार्टियों के उन नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबंधित विधानसभा क्षेत्रों की सीमा से बाहर जाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं, जो कि वहां के मतदाता नहीं हैं।
विज्ञापन
मतदान 21 अगस्त को होगा। पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी वीके सिंह के अनुसार इससे संबंधित सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।