फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Prof. Baldev Setia became the director of PEC

पेक के निदेशक बने प्रो. बलदेव सेतिया

Wed, 11 Aug 2021 02:02 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
Prof. Baldev Setia became the director of PEC
चंडीगढ़। पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी) के नए निदेशक प्रो. बलदेव सेतिया बने हैं। वह वर्तमान में एनआईटी कुरुक्षेत्र के सिविल इंजीनियरिंग विभाग में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। वह पांच साल या अधिकतम 62 साल तक इस पद पर अपनी सेवाएं देंगे। जल्द ही वह एनआईटी कुरुक्षेत्र से रिलीव होकर पेक निदेशक का पदभार संभालेंगे। पेक निदेशक के नए नाम की घोषणा चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने की है।
विज्ञापन

पेक के निदेशक का पद काफी महत्व रखता है। यह संस्थान चंडीगढ़ प्रशासन के अधीन है। डीम्ड यूनिवर्सिटी होने के नाते इसकी पहचान है। पिछले साल दिसंबर में पेक के निदेशक रहे प्रो. धीरज सांघी ने इस्तीफा देने की घोषणा कर दी थी। उसके बाद उन्होंने 31 मार्च को पद छोड़ दिया। उसी के साथ इस पद के लिए आवेदन मांगे गए। देशभर से लगभग 60 प्रोफेसरों ने आवेदन किया था, जिसमें से 36 को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया था। इन सभी का साक्षात्कार पांच अगस्त को हुआ था। पेक में निदेशक तो कई बने, लेकिन कुछ ने बिना कार्यकाल पूरा किए ही इस्तीफा दे दिया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि ये निदेशक अपने मुताबिक संस्थान को ऊंचाइयों पर ले जाना चाहते हैं। वे चाहते हैं कि पेक आईआईटी या फिर एनआईटी बने। प्रो. धीरज सांघी ने भी इसी के लिए प्रयास किए थे, लेकिन सफल नहीं हो पाए। उनके इस्तीफे के बाद पेक निदेशक का कार्यभार प्रो. सिबी जॉन के पास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए निदेशक के सामने ये हैं चुनौतियां
पेक को एनआईटी या आईआईटी का दर्जा दिलाना।
पारदर्शी तरीके से शिक्षकों की भर्तियां करना।
छात्रों की संख्या के मुताबिक छात्रावासों का निर्माण करवाना।
चंडीगढ़ प्रशासन के साथ तालमेल बनाना।
पेक के 100 साल पूरे होने पर विशेष पैकेज दिलाना।
इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के लिए मंजूर हुए 100 करोड़ रुपये लाना।
प्रो. बलदेव सेतिया का कॅरिअर एक नजर में
नाम : प्रो. बलदेव सेतिया
वर्तमान पद : प्रोफेसर, एनआईटी, कुरुक्षेत्र हरियाणा
विभाग : सिविल इंजीनियरिंग
पीएचडी : आईआईटी कानपुर
पसंदीदा शोध क्षेत्र : वाटर रिसॉर्स इंजीनियरिंग, ग्राउंड वाटर इंजीनियरिंग, रेन वाटर हार्वेस्टिंग
शिक्षण एवं शोध क्षेत्र अनुभव : 35 वर्ष
प्रशासनिक अनुभव : पांच साल से अधिक
प्रमुख पदों पर रहे : निदेशक एआईसीटीई नई दिल्ली, डीन एकेडमिक कुरुक्षेत्र, हेड सिविल इंजीनियरिंग विभाग एनआईटी कुरुक्षेत्र, प्राचार्य महर्षि मार्कंडेश्वर इंजीनियरिंग कॉलेज मुलाना अंबाला
शोध पत्र : 170 से अधिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed