{"_id":"6501c518278a159ccb0bd3d6","slug":"procurement-of-kharif-pulses-and-oilseeds-will-start-from-october-1-chandigarh-news-c-16-1-pkl1007-237889-2023-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: 1 अक्टूबर से शुरू होगी खरीफ दलहन और तिलहन की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: 1 अक्टूबर से शुरू होगी खरीफ दलहन और तिलहन की खरीद
विज्ञापन
मुख्य सचिव ने दलहन और तिलहन खरीद की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
चंडीगढ़। हरियाणा में एक अक्टूबर से मूंग, मूंगफली, अरहर, उड़द और तिल की खरीद 100 से अधिक मंडियों में शुरू की जाएगी। मूंग की खरीद एक अक्टूबर से शुरू होकर 15 नवंबर तक जारी रहेगी, जबकि मूंगफली की खरीद 1 नवंबर से 31 दिसंबर तक, अरहर, उड़द और तिल की खरीद 1 से 31 दिसंबर तक की जाएगी।
खरीद प्रक्रिया में हैफेड भी भाग लेगा
खरीद की तैयारियों को लेकर बुधवार को हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मुख्य सचिव ने समय पर फसलों की खरीद करने और मंडियों में भंडारण व बारदाने की पर्याप्त व्यवस्था करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। बैठक में बताया कि हरियाणा में इस साल 30,412 मीट्रिक टन मूंग, 2,784 मीट्रिक टन अरहर, 90 मीट्रिक टन उड़द, 126 मीट्रिक टन तिल और 7,711 मीट्रिक टन मूंगफली का उत्पादन होने का अनुमान है। प्रदेश में इन फसलों की खरीद भारत सरकार की ओर से घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर की जाएगी और खरीद प्रक्रिया में हैफेड भी भाग लेगा।
विशेष रूप से 100 से अधिक मंडियां बनाई
इन फसलों की खरीद के लिए विशेष रूप से 100 से अधिक मंडियां बनाई गई हैं। मूंग के लिए 16 जिलों में 38 मंडियां, अरहर के लिए 18 जिलों में 22 मंडियां, उड़द के लिए 7 जिलों में 10 मंडियां, मूंगफली के लिए 3 जिलों में 7 मंडियां और तिल खरीद के लिए 21 जिलों में 27 मंडियां स्थापित की गई हैं। बैठक में सहकारिता विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के प्रधान सचिव विजयेंद्र कुमार उपस्थित थे।