फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Processions of the Cross on Good Friday and Easter

Chandigarh News: गुड फ्राइडे और इस्टर के उपलक्ष्य में क्रूस यात्रा का आयोजन

Sun, 29 Mar 2026 12:46 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Processions of the Cross on Good Friday and Easter
चंडीगढ़ । सेक्टर 19 के चर्च से ट्राइसिटी चर्चेज एसोसिएशन की ओर से शनिवार को क्रूस यात्रा का आयोजन हुआ। यह क्रूस यात्रा गुड फ्राइडे और ईस्टर के उपलक्ष्य में हुआ। बड़ी संख्या में इसाई समुदाय के लोग इस यात्रा में शामिल हुए। शिमला चंडीगढ़ डायस के बिशप सहाय टी थॉमस, फादर प्रेमानंद तथा एसोसिएशन के अध्यक्ष लॉरेंस मलिक की अध्यक्षता में क्रूस यात्रा हुआ।
विज्ञापन

रोमन कैथोलिक चर्च, चंडीगढ़ और शिमला के बिशप सहाय टी थॉमस और फादर प्रेमानंद ने कहा कि क्रूस यात्रा का आयोजन प्रेम व शांति का प्रत्यक्ष प्रमाण है। उन्होंने कहा कि हमें सभी से प्रेम करना चाहिए और उनका सम्मान करना चाहिए।
विज्ञापन


लॉरेंस मलिक ने यीशु मसीह के बलिदान और शिक्षाओं के बारें में कहा कि हमें यीशु के द्वारा क्रूस पर बोले गए सात वचनों पर चलना चाहिए ताकि हम एक सुखी और आत्मिक जीवन व्यतीत कर सकें। ये वचन क्षमा, प्रेम, विश्वास और त्याग के प्रतीक हैं। यीशु के सात वचन इस प्रकार हैं:-
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रूस यात्रा की शुरुआत रोमन कैथोलिक चर्च सेक्टर 19 से शुरू होकर 19 मार्केट से होते हुए सेक्टर 18 इनर एरिया से गुजरते हुए सेक्टर 17-18 लाइट प्वाइंट से होकर सेक्टर 17-18-21-22 बस स्टैंड की तरफ से होकर सीधे सेक्टर 34-35 लाइट पॉइंट और वहा से अंदर की तरफ मुड़ते हुए सीधे सेक्टर 35 बी चर्च पहुंचकर संपूर्ण हो गया। इस मौके पर सभी ने प्रीति भोज का आनंद लिया। प्रार्थना के साथ समारोह संपन्न हो गया।

इस मौके पर बिशप सहाया टी थॉमस के अलावा फादर प्रेमांनंद, बिशप ब्रायन एंडरसन, पास्टर एलिशा मसीह, हिलेरी विक्टर, ब्रो यूनुस पीटर, राज कुमार गुड्डु, पास्टर जगदीश सिंह, रेव्रंड तनुज पाल मसीह, पास्टर राजेश बालू, बिशप रणदीप मैथ्यू सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed