फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Proceedings of the Haryana Legislative Assembly on the second day of the Haryana Budget Session

Haryana budget session: दूसरे दिन संदीप सिंह मामले से लेकर अभय के दिखे तल्ख तेवर, जानिए दिनभर की कार्यवाही

Wed, 22 Feb 2023 02:36 AM IST
भूपेंद्र सिंह राजेश शांडिल्य, अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
राजेश शांडिल्य, अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 22 Feb 2023 02:36 AM IST
सार

बजट सत्र के दूसरे दिन सदन के भीतर और बाहर दोनों जगह संदीप सिंह मामला उठा। नयनपाल रावत ने बचाव किया तो विपक्ष ने पूछा क्या आप पक्ष में है। 

विज्ञापन
Proceedings of the Haryana Legislative Assembly on the second day of the Haryana Budget Session
हरियाणा बजट सत्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सत्र के दूसरे दिन इस मुद्दे के अलावा विपक्ष ने सरकार के अमृतकाल पर भी खूब निशाना साधा।सत्र के दूसरे दिन रेवाड़ी से कांग्रेस विधायक चिरंजीव ने मंत्री संदीप के इस्तीफा मांगते हुए इस मुद्दे को जोरशोर से उठाया। सदन की कार्रवाई के बीच गीता भुक्कल ने इस मुद्दे पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नारे पर कटाक्ष किया।
विज्ञापन


हालांकि पृथला से विधायक नयनपाल रावत ने संदीप सिंह बचाव करने का प्रयास किया,साथ ही रावत ने कांग्रेस के एक दिवंगत दिग्गज नेता पर नाम लिया तो हंगामा बढ़ गया। इस हंगामे के बीच कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल ने कहा रावत जी स्पष्ट करो,क्या आप क्या इस तरह के घटनाक्रमों के पक्ष में हो।
विज्ञापन


काफी मुश्किल से यह हंगामा डिप्टी स्पीकर रणवीर गंगवा द्वारा शांत किया गया। कांग्रेस गोहाना से विधायक जगबीर सिंह मलिक इस दौरान कहा कि सरकार जिसे अमृतकाल बता रही है,वह अमृतकाल नहीं है,बल्कि कई तरह की विकट समस्याओं की वजह से यह तो गरीबों काल आ रहा है।राव दान सिंह ने अपने संबोधन में गालिब की पंक्तियों को पढ़ा। सत्ता पक्ष पर कटाक्ष करते हुए बोले ताउम्र गालिब यही भूल करता रहा,धूल चेहरे पर थी और आईना साफ करता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदन से बाहर प्रेस लाबी में अभय बरसे संदीप पर
सदन में विधानसभा अध्यक्ष और अभय चौटाला के बीच तल्ख शब्दों में कहा सुनी के बाद अभय चौटाला को सदन से बाहर जाने को कहा गया। वहीं उन्हें दो दिन के लिए नेम करने के लिए कहा गया। हालांकि बख्शूंगा नहीं शब्द पर विधानसभा अध्यक्ष पीछे हटते हुए यह कहने को विवश हुए कि अब प्लीज आप बाहर जाइये, इस पर चौटाला बोले अब प्लीज प्लीज क्यों कर रहे हो। एक बार और बोलना बख्शूंगा नहीं…। इसके बाद अभय चौटाला सदन के बाहर प्रेस लाबी में पहुंचे और यहां चौटाला ने कहा कि मैं सदन में बजट सत्र के दौरान सत्ता पक्ष की फिजूल की बातें सुनने नहीं आऊंगा। अब जो कहना है और करना है वह पदयात्रा के दौरान ही करुंगा। चौटाला इस दौरान राज्यमंत्री संदीप सिंह पर भी बरसे,उन्होंने कहा कि वह संदीप सिंह मामले में भी सरकार से जवाब मांगेंगे।

जयवीर सिंह ने सदन में पूछा केएमपी का दर्जा
कांग्रेस विधायक जयवीर सिंह ने केएमपी का हाईवे का दर्जा स्पष्ट करने का मुद्दा उठाया। इस पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि सरकार को चाहिए कि केएमपी दर्जा स्पष्ट करे कि वह स्टेट हाईवे है या नेशनल हाईवे। उन्होंने कहा कि यह दर्जा स्पष्ट नहीं होने के कारण जिन किसानों की भूमि अधिग्रहण हुई है,उनके मुआवजा राशि के अनुपात पर असर पड़ रहा है।उन्होंने कहा कि एक ओर उनसे केएमपी के नाम पर रजिस्टरी की फीस दुगनी ली जा रही है और उधर इसका दर्जा स्पष्ट ना करके किसानों को मिलने वाली मुआवजा राशि में कटौती की जा रही है।

गोवंश का चारा भी खा गए-मलिक
कांग्रेस गोहाना से विधायक जगबीर सिंह मलिक यह अमृतकाल नहीं है,यह गरीबों काल आ रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि सरकार की वो घोषणाएं कहां गई,जिनमें कहा गया था कि केएमपी के साथ पांच नए शहर बनाए जाएंगे। बेसहारा गोवंश के लिए प्रबंध होंगे,लेकिन सरकार ने कुछ नहीं किया,उलटा गलत रिकार्ड बना कर गोवंश का चारा डकारा जा रहा है।

सुधा ने कुरुक्षेत्र में भारत माला टू में बाइपास की मांग रखी
थानेसर के विधायक सुभाष सुधा ने थानेसर विधानसभा क्षेत्र में सैकड़ों करोड़ से हुए विकास कार्यों के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए भारत माला के दूसरे चरण में बाईपास की डिमांड सदन में रखी। वहीं सुधा ने पर्यटन की दृष्टि से कुरुक्षेत्र को विश्वमानचित्र पर लाने के लिए हो रहे प्रयासों पर सरकार का आभार जताया। उन्होंने बताया कि यहां जिस गीता महोत्सव में कभी 10 हजार लोग आते थे,अब वहां 50 लाख लोग देश-दुनिया से पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि गीता जन्मस्थली ज्योतिसर में 234 करोड़ की लागत से थीम पार्क बनाया जा रहा है। यहां 37 मीटर के दो लेजर शो तैयार किए गए हैं। वहीं थानेसर शहर में पांच रेलवे फाटकों पर ढाई सौ करोड़ की लागत से एलिवेटिड ट्रैक का काम तेजी से बनाया जा रहा है।

रादौर के विधायक बिशनलाल सैनी ने कहा कि मैने राज्यपाल ने बजट सत्र में जो अभिभाषण पढ़ा उसका 65 प्रतिशत हिस्सा पिछले साल वाला है।उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि हमारे राज्यपाल अच्छे हैं,लेकिन सरकार ने उन्हें भी गुमराह किया है। सैनी ने पौंड अथारिटी हरियाणा की कार्यशैली पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि अथारिटी ने जोहड़ों को लेकर जीरो प्रतिशत काम नहीं किया। उन्होंने राशन डिपो होल्डरों की आयु सीमा भी 60 वर्ष किए जाने का सवाल उठाया।

वत्स ने पीपीपी को सदन में बताया परमानेंट परेशान पत्र
कांग्रेस कुलदीप वत्स ने कहा कि पीपीपी को परमानेंट परेशान पत्र बताया। उन्होंने परिवार पहचान पत्र की ढेरों खामियों को गिनाया। दादा ले पोता बरतै,यहां उलटा हो गया,दादा दे और पोता नै कोसै, उन्होंने कहा कि जो वृद्धा पेंशन ताऊ देवीलाल ने शुरु की थी,उसको लेकर अब हरियाणा के बुजुर्ग ताऊ देवीलाल के पौते हरियाणा के मौजूदा डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला को कोस रहे हैं।उन्होंने कहा कहा कि अग्निवीर योजना से युवाओं के के साथ खिलवाड़ हो रहा है। टेबलेट वापिस मांगने का मुद्दा उठाया।पुलिस के जवानों को 20 रुपये खाने का पैसा मिलता है। उन्होंने कहा कि मुझे मुख्यमंत्री से पूछना है कि हरियाणा में कौन सा होटल है,जहां 20 रुपये में एक समय का खाना मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed