फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Problems of students of Punjab colleges including CCET diploma wing not solved

सीसीईटी डिप्लोमा विंग समेत पंजाब के कॉलेजों के छात्रों की समस्याएं हल नहीं

Sat, 25 Dec 2021 09:00 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 09:00 PM IST
विज्ञापन
Problems of students of Punjab colleges including CCET diploma wing not solved
चंडीगढ़। सीसीईटी डिप्लोमा विंग समेत पंजाब के कॉलेजों के छात्रों की समस्याएं पंजाब स्टेट बोर्ड ऑफ तकनीकी एजुकेशन ने हल नहीं की। छात्र लगातार आक्रोशित हो रहे हैं। शुक्रवार को वह रातभर खुले आसमान के नीचे धरने पर रहे। छात्रों ने कहा कि 28 दिसंबर से परीक्षाएं होने के आसार हैं। आश्वासन दिया गया है कि 27 दिसंबर तक नोटिस जारी होगा। यह नोटिस परीक्षा के माध्यम को लेकर होगा कि ऑनलाइन होगी या ऑफलाइन। छात्रों की मांग है कि परीक्षाएं ऑनलाइन होनी चाहिए।
विज्ञापन

शुक्रवार की देर रात तक छात्र पंजाब स्टेट बोर्ड ऑफ तकनीकी एजुकेशन कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन करते रहे। उन्हें किसी कर्मचारी ने आश्वासन दिया कि 27 दिसंबर को परीक्षा को लेकर नोटिस जारी होगा। उसके बाद छात्र धरने से उठ गए। छात्रों का कहना है कि इस समय वह परीक्षा की तैयारी नहीं कर पा रहे हैं। अधिकारी लगातार उनकी मांगों को दरकिनार कर रहे हैं। तनाव बढ़ता जा रहा है। यदि परीक्षा ऑनलाइन नहीं हुई तो छात्र इसका बहिष्कार करेंगे। साथ ही लगातार धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। बड़े अधिकारियों के कार्यालयों के बाहर भी छात्र बड़ी संख्या में पहुंचकर धरना-प्रदर्शन करेंगे। छात्रों की समस्या को अधिकारी हल्के में ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed