{"_id":"697a76632bf5d270b50ff9ef","slug":"problems-of-125-people-were-heard-in-the-public-hearing-instructions-were-given-for-their-quick-resolution-chandigarh-news-c-16-pkl1091-935083-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: जनसुनवाई में 125 लोगों की समस्याएं सुनी गईं, त्वरित निपटारे के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: जनसुनवाई में 125 लोगों की समस्याएं सुनी गईं, त्वरित निपटारे के निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। यूटी सचिवालय में जन सुनवाई में शहर के विभिन्न इलाकों से आए 125 लोगों की समस्याएं और सुझाव सुने गए। जन सुनवाई की अध्यक्षता प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने की। इस दौरान प्रशासन के सभी प्रमुख विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
नागरिकों ने नगर निगम, पुलिस, राजस्व, इंजीनियरिंग, सार्वजनिक सेवाओं और व्यक्तिगत मामलों से जुड़ी शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखीं। प्रशासक की ओर से सात, मुख्य सचिव की ओर से पांच, गृह सचिव की ओर से 20, वित्त सचिव की ओर से सात, इंजीनियरिंग सचिव की ओर से 19, नगर निगम आयुक्त की ओर से पांच, डीसी की ओर से 40 और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की ओर से 22 मामलों की सुनवाई की गई। अधिकारियों ने हर शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को समयबद्ध और प्रभावी निवारण के स्पष्ट निर्देश दिए। प्रशासन ने नागरिकों को भरोसा दिलाया कि शिकायतों के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।