फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Problems Increased for Anil Joshi, Punjab Minister

अनिल जोशी की मुश्किलें और बढ़ीं, पढ़िए कैसे

Tue, 04 Nov 2014 08:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 04 Nov 2014 08:39 AM IST
विज्ञापन
Problems Increased for Anil Joshi, Punjab Minister

पंजाब के उद्योग मंत्री अनिल जोशी की विधानसभा सदस्यता को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। आरोप है कि वोटर लिस्ट में घर के पते व चुनाव के नामांकन के समय दिए घर के पते में अंतर है, लिहाजा विधानसभा सदस्यता रद्द कर उनकी सीट खाली घोषित की जाए। जोशी के दोहरे वोट का मामला उठाने वाले अमृतसर के विनीत महाजन ने ही यह याचिका दायर की है।

विज्ञापन


याचिका में आरोप लगाया है कि जोशी ने फर्जी तरीके से दो जगह वोट बनवाई। वर्ष 2012 में चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करते वक्त जोशी ने घर का पता 11 मेडिकल एनक्लेव बताया था और वोटर सूची में भी यही पता है।
विज्ञापन


दलील है कि जालंधर के कमिश्नर जांच में कह चुके हैं कि जोशी का वोट इस पते पर नहीं बना है। याचिका में आरोप लगाया है कि इसके बावजूद अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे। याचिका में आरोप लगाया गया है कि जोशी का प्रभाव होने के कारण उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वोटर लिस्ट से छेड़छाड़ का आरोप

Problems Increased for Anil Joshi, Punjab Minister

आरोप है कि जोशी और उनका परिवार अमृतसर से वोटर ही नहीं है। जोशी ने वोटर सूची के साथ छेड़छाड़ की। याचिका में यह आरोप भी लगाया गया है कि जोशी ने फर्जी तरीके से दो जगह वोट बनवाए हैं।

दलील दी गई है कि वर्ष 2007 और 2012 में विधानसभा चुनावों के नामांकन के दौरान पतों में अंतर है। वर्ष 2007 में जोशी ने अपने नामांकन में घर का पता 11 मेडिकल एनक्लेव बताया है।

जबकि उनका वोट तीन मेन पंजपीर न्यू गोल्डन एवेन्यू में दर्शाया गया है। उधर वर्ष 2012 के चुनाव के नामांकन में घर का दिया पता और वोटर सूची में घर का पता 11 मेडिकल इनक्लेव ही है।

अमृतसर उत्तरी सीट से विधायक हैं जोशी

Problems Increased for Anil Joshi, Punjab Minister

उल्लेखनीय है कि अनिल जोशी विधानसभा सीट अमृतसर उत्तरी से विधायक हैं। इस वक्त वह पंजाब सरकार में कैबिनेट रैंक के मंत्री हैं। उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द करने एवं यह सीट खाली घोषित करने को याचिका दायर की गई है।

जस्टिस एके मित्तल की बेंच ने जोशी पंजाब सरकार, केंद्रीय चुनाव आयोग और पंजाब विधानसभा के सचिव को नोटिस जारी किया है।

यहां यह भी उल्लेखनीय है कि याचिकाकर्ता विनीत जोशी की ओर से दोहरे वोट का मामला उठाने के बाद विनीत महाजन ने उस पर झूठा मामला दर्ज करने का आरोप लगाया था। यह मामला हाईकोर्ट भी पहुंचा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed