{"_id":"ad217b9b10586a499c4eed04ce4634c9","slug":"probe-committee-formed-for-indo-pak-border-security-issue-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी हमले के बाद बॉर्डर सुरक्षा से जुड़े मुद्दों के लिए कमेटी गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकी हमले के बाद बॉर्डर सुरक्षा से जुड़े मुद्दों के लिए कमेटी गठित
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 03 Mar 2016 09:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीनानगर और पठानकोट में आतंकी हमलों के बाद सीएम प्रकाश सिंह बादल ने केंद्र सरकार को पत्र लिखा था। इसमें उन्होंने भारत-पाक सीमा पर सुरक्षा संबंधी मुद्दों को रिव्यू करने और चौकसी बढ़ाने की मांग की थी। इसे स्वीकार करते हुए केंद्र सरकार ने पूर्व गृह सचिव मधुकर गुप्ता की अगुवाई में एक कमेटी का गठन किया है।
विज्ञापन
सीएम कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से राज्य सरकार को पत्र भेजा गया है। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के डिप्टी डॉ. अरविंद गुप्ता की ओर से भेजे गए पत्र में उच्च स्तरीय कमेटी के गठन की पुष्टि की गई है। पत्र के मुताबिक इस कमेटी में डॉ. अरविंद गुप्ता, आईआईटी दिल्ली व रुड़की के डायरेक्टर, सर्वेयर जनरल ऑफ इंडिया और पंजाब पुलिस का आईजी रैंक का अफसर बतौर मेंबर शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन
यह कमेटी नाजुक मसलों की पहचान कर अपने सुझाव देगी ताकि भविष्य में ऐसे हमलों के होने की आशंका न रहे। यह कमेटी भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा केसाथ लगती कंटीली तार का भी जायजा लेगी। कमियों की पहचान करने केबाद अपने सुझाव देगी।
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने कमेटी को तीन महीने में अपनी रिपोर्ट देने को कहा है। डॉ. गुप्ता ने लिखा है कि इस कमेटी का गठन स्वायत्त संस्था के तौर पर कर इसे राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय के अधीन कायम करने का फैसला किया गया है।