फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pro. RK Singla DUI, Prof. VR Sinha will be Dean Research, decided

प्रो. आरके सिंगला डीयूआई, प्रो. वीआर सिन्हा होंगे डीन रिसर्च, मुहर लगी

Tue, 28 Apr 2020 01:54 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
Pro. RK Singla DUI, Prof. VR Sinha will be Dean Research, decided
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय की सिंडिकेट व इसके चेयरमैन प्रो. राजकुमार ने सोमवार को डीन रिसर्च प्रो. आरके सिंगला को डीयूआई व डीन रिसर्च के पद के लिए फार्मास्युटिकल विभाग के प्रो. वीआर सिन्हा का नाम फाइनल करते हुए मुहर लगा दी है। अमर उजाला ने 26 अप्रैल को ही इन नामों पर अपनी मुहर लगाई थी। लिखा था प्रो. आरके सिंगला का डीयूआई व प्रो. वीआर सिन्हा का डीन रिसर्च बनना तय है।
विज्ञापन

पीयू में डीयूआई का पद महत्वपूर्ण होता है। वाइस चांसलर के बाद उन्हीं का नंबर आता है। डीयूआई का कार्य पूरा एकेडमिक है। तमाम महत्वपूर्ण निर्णय उनकी ओर से लिए जाते हैं। इस पद तैनात प्रो. शंकरजी झा को इस पद के लिए एक साल का एक्सटेंशन दिया गया था। अब उनका कार्यकाल 30 अप्रैल को पूरा हो रहा है।
विज्ञापन

दो दिन पहले सीनेटर एवं सिंडिकेट मेंबर प्रो. नवदीप गोयल व कुछ अन्य सिंडिकेट मेंबर्स ने सिफारिश की कि डीयूआई का चार्ज डीन रिसर्च प्रो. आरके सिंगला को दे दिया जाए। साथ ही डीन रिसर्च पद पर वरिष्ठता के आधार पर फार्मास्युटिकल साइंसेज के प्रोफेसर वीआर सिन्हा को काबिज किया जा सकता है। जैसे ही यह पत्र सिंडिकेट के अन्य मेंबर्स के पास पहुंचा तो अधिकांश ने सहमति जता दी, लेकिन दो सदस्यों ने इस बात का समर्थन नहीं किया। पीयू वीसी ने इस बात को गंभीरता से लिया और नियमों को ध्यान में रखते हुए प्रो. आरके सिंगला व प्रो. वीआर सिन्हा की वरिष्ठता के आधार पर इन पदों के लिए चयन कर दिया। सूत्रों का कहना है कि कोरोना चल रहा है। ऐसे में कोई अन्य विवाद पीयू के सिंडिकेट व सीनेट के ग्रुपों में बीच न हो, इसलिए भी मुहर जल्द लगा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीयू का कैलेंडर कहता है कि किसी भी प्रोफेसर को वीसी चाहें तो डीयूआई व डीन रिसर्च बना सकते हैं, लेकिन अब तक ऐसा नहीं होता आ रहा था। उसमेेें वरिष्ठता का मानक जोड़ दिया गया। उसी के तहत पिछले वर्षों में पद आवंटित हो रहे थे। यह परिपाटी न बदले, इसलिए वीसी प्रो. राजकुमार ने भी वरिष्ठता के आधार पर ही शिक्षकों का इन पदों के लिए चयन किया।

सूत्रों का कहना है कि डीन रिसर्च प्रो. आरके सिंगला की छवि पूरे विश्वविद्यालय में सही है। वह वीसी प्रो. राजकुमार के भी करीबी हैं। साथ ही गोयल ग्रुप से भी वह लंबे समय से जुड़े हैं। इसी के साथ अब डीएसडब्ल्यू के लिए भी लोगों ने अपने-अपने चेहरे आगे बढ़ा दिए हैं। डीएसडब्ल्यू प्रो. इमैनुअल नाहर 30 मई को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इस पद पर भी ऐसे चेहरे लाए जाने की तैयारी है जो हर ग्रुप को साध सके। एक तरफा निर्णय लेने वालों को इस पद पर बैठाने से बचा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed