फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   prize for winner of wrestling championship is buffalo

अखाड़े में कुश्ती जीतिए, अनोखा इनाम मिलेगा

Fri, 09 Jan 2015 05:14 PM IST
नीरज कुमार/अमर उजाला, चंडीगढ़
नीरज कुमार/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 09 Jan 2015 05:14 PM IST
विज्ञापन
prize for winner of wrestling championship is buffalo

विजेता को कैश पुरस्कार की बातें तो अब पुरानी हो गई हैं। अखाड़े में कुश्ती जीतने वाले के लिए अनोखा इनाम रखा गया है। कुश्ती मेला लोहड़ी के मौके पर 14 जनवरी को चंडीगढ़ के गांव कैंबवाला में लगेगा। खास बात है कि इसमें पहले विजेता को इनाम के रूप में ट्रॉफी या नगद राशि नहीं बल्कि दुधारू भैंस दी जाएगी।

विज्ञापन


भैंस भी अच्छी नस्ल की होगी जिसकी कीमत 75 हजार से एक लाख रुपये बताई जा रही है। चंडीगढ़ में पहली बार ऐसा हो रहा है जब किसी प्रतियोगिता में विजेता को इनाम के रूप में भैंस मिलेगी। प्रतियोगिता में दूसरा स्थान पाने वाले को 51 हजार रुपये दिए जा रहे हैं। यह ऐलान कैंबवाला की पंचायत ने किया है।
विज्ञापन


पंचायत समिति के सदस्य चौधरी रूपचंद ने बताया कि प्रतियोगिता में पंजाब हरियाणा और दिल्ली के नामी पहलवान हिस्सा ले रहे हैं। इसमें कई अखाड़ों को कुश्ती के लिए आमंत्रित किया गया है। रूपचंद ने बताया कि कुश्ती मेले की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

विजेता पहलवान को भैंस दी जाएगी

prize for winner of wrestling championship is buffalo

मेले की अध्यक्षता जिला परिषद की चेयरपर्सन सुनीता देवी, सरपंच नीता रानी और नंबरदार चौधरी सुरेश कुमार करेंगे। पहली झंडी के विजेता पहलवान को भैंस दी जाएगी। इसके अलावा उप विजेता को 51 हजार रुपये नगद की राशि प्रदान की जाएगी।

दूसरी झंडी के विजेता को पहले इनाम के रूप में 31 हजार रुपये, दूसरे पुरस्कार के रूप में 21 हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे।

गांव की बेटियां आएंगी
कैंबवाला गांव में ये कुश्ती मेला कई वर्षों से चल रहा है। गांव की परंपरा है कि बेटियां ससुराल से मेला देखने के लिए जरूर आती हैं। ये परंपरा भी कई वर्षों से चली आ रही है। मेले में हजारों की संख्या में लोग जुटेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed