फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   private toilet at pgi

अब पीजीआई में शौच के लिए नहीं खाने पड़ेंगे धक्के

Mon, 30 Dec 2013 11:14 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 30 Dec 2013 11:14 AM IST
विज्ञापन
private toilet at pgi

सिटी ब्यूटीफुल में जगह-जगह खुले प्राइवेट टायलेट की तर्ज पर अब पीजीआई ने भी अपने मरीजों और उनके तीमारदारों के लिए संस्थान में प्राइवेट टायलेट खोलने की योजना बनाई है। इनमें नहाने से लेकर कपड़े धोने तक की भी सुविधा होगी।

विज्ञापन


पीजीआई की ओर से इसके लिए टैंडर भी जारी कर दिए गए हैं। टैंडर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद इनके निर्माण के काम शुरू हो जाएगा। पीजीआई की कोशिश रहेगी कि इसका निर्माण जल्द से जल्द किया जाए ताकि लोगों को जल्दी सुविधा मिल सके।
विज्ञापन


पीजीआई से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि ये पब्लिक टायलेट बीओटी के आधार बनाए जाएंगे। यानी जो भी कंपनी ठेका लेगी, उसकी जिम्मेदारी इसके निर्माण और संचालन करने की भी होगी। कंपनी को दस साल तक के लिए अलॉट किया जाएगा। इसमें कंपनियों को विज्ञापन लगाने की भी सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच जगह बनेंगे टायलेट
पीजीआई में पांच जगह प्राइवेट टायलेट बनाए जाएंगे। इसके लिए कुछ जगहों को चिह्नित किया गया है। इसमें प्रमुख रूप से ट्रामा सेंटर, नेहरू हास्पिटल, न्यू ओपीडी, लाइब्रेरी और एक अन्य जगह पर शामिल हैं। अधिकारियों के मुताबिक इन प्राइवेट टायलेट को उन जगहों पर स्थापित करने की योजना है, जहां पर लोगों की मौजूदगी ज्यादा रहती है, ताकि लोगों को आसानी से यह सुविधा मिल सके। मरीजों के तीमारदारों को इसके लिए अलग से रुपया भी देना होगा, क्योंकि इसको साफ-सुथरा रखने की जिम्मेदारी कंपनी की होगी।

इसलिए पड़ी जरूरत
पीजीआई के सूत्रों ने बताया कि न्यू ओपीडी, नेहरू हास्पिटल व अन्य जगहों पर स्थापित टायलेट की हालत काफी खस्ता है। न तो इनका सही ढंग से रख-रखाव हुआ और न ही इन्हें साफ-सुथरा रखा जाता। इनकी हालत काफी दयनीय है। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।


खासकर उन लोगों के लिए सबसे ज्यादा परेशानी आती थी, जो दूर-दराज आते हैं। टायलेट के बनने से इन लोगों के लिए सुविधा बढ़ जाएगी और इसका फायदा भी उठा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed