फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Private lab gets approval to collect corona samples from home

कोरोनाः निजी लैब को घर से सैंपल लेने की मिली मंजूरी, एडवाइजर परिदा ने ट्वीट करके दी जानकारी

Tue, 11 Aug 2020 12:47 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Tue, 11 Aug 2020 12:47 PM IST
विज्ञापन
Private lab gets approval to collect corona samples from home
कोरोना वायरस की जांच
अब निजी लैब शहर में घर से कोरोना के सैंपल ले सकेंगे और फिर उसकी रिपोर्ट की जानकारी दे सकेंगे। यह जानकारी एडवाइजर मनोज परिदा ने सोमवार रात ट्वीट कर दी है। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में अब घर से आरटी पीसीआर और रैपिड एंटीजन टेस्टिंग के माध्यम से सैंपल लेने के लिए मंजूरी दे दी गई है।
विज्ञापन


एडवाइजर ने सोमवार रात एक साथ कई ट्वीट किए। उन्होंने कहा कि डब्ल्यूएचओ के दिशा-निर्देशों के अनुसार चंडीगढ़ की जनसंख्या के अनुसार रोजाना 148 टेस्ट किए जाने की सलाह की गई है, लेकिन प्रशासन रोजाना करीब 415 टेस्ट कर रहा है। उन्होंने लिखा कि चंडीगढ़ ने पिछले दिनों में कोरोना की जांच दोगुना कर दी है।
विज्ञापन


इससे कोरोना संक्रमण को जल्द रोकने में मदद मिलेगी। घर से सैंपल एकत्रित करने से शहर के उन लोगों को काफी लाभ होगा, जिनकी उम्र काफी ज्यादा है और बाहर ज्यादा चल-फिर नहीं सकते हैं। इसके अलावा पहले से ही किसी गंभीर बीमारी से संक्रमित हैं। अब निजी लैब के कर्मचारी घर जाकर उनके सैंपल ले सकेंगे, जिससे घर बैठे उनकी कोरोना जांच हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed