{"_id":"606efba5b697347fb413add5","slug":"private-bus-owners-give-free-travel-offer-for-one-with-one-passenger","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब : बठिंडा में एक यात्री के साथ एक को मुफ्त यात्रा, निजी बस संचालकों ने निकाला ऑफर, जानें वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब : बठिंडा में एक यात्री के साथ एक को मुफ्त यात्रा, निजी बस संचालकों ने निकाला ऑफर, जानें वजह
Thu, 08 Apr 2021 06:35 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 08 Apr 2021 06:35 PM IST
सार
- पंजाब के बठिंडा में एक यात्री के साथ एक को मुफ्त ऑफर दे रहे हैं निजी बस संचालक
- सरकारी बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर की सौगात के बाद निजी बसों घटी यात्रियों की संख्या
विज्ञापन
बठिंडा में निजी बस संचालकों ने निकाला मुफ्त ऑफर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक अप्रैल से पंजाब सरकार ने सभी सरकारी बसों में राज्य की महिलाओं को मुफ्त बस सफर की सौगात दी थी। फैसले का असर यह हुआ है कि निजी बसों में महिला यात्रियों की संख्या तेजी घट गई। अब निजी बस संचालकों ने बीच का रास्ता निकाला है। बठिंडा में निजी बसों में एक यात्री के साथ एक को मुफ्त असर का ऑफर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
बठिंडा के मुख्य बस स्टैंड पर गुरुवार को फरीदकोट और मोगा जाने वाली बसों के चालक और परिचालक एक यात्री के साथ एक को मुफ्त सफर की आवाज लगाते नजर आए। हालांकि बावजूद इसके महिलाओं को निजी बस संचालकों का ऑफर पसंद नहीं आया और वे सरकारी बस में ही गईं।
विज्ञापन
निजी बस चालक गुरविंदर सिंह, परिचालक अमरजीत सिंह ने बताया कि जब से सरकार ने प्रदेशभर में महिलाओं को सरकारी बसों में निशुल्क सफर करने की सुविधा दी है तब से निजी बसों में महिला यात्रियों की संख्या कम हो गई है। उन्होंने बताया कि अब निजी बसों में सिर्फ वो पुरुष यात्री सफर करते जो अकेले होते।
विज्ञापन
चालक एवं परिचालक ने कहा कि कोरोना के कारण पहले ही निजी बस चालकों एवं संचालकों को बड़ा घाटा सहन करना पड़ा और अब सरकार की इस नि:शुल्क सुविधा से निजी बसों में यात्रियों की संख्या पहले से बहुत कम हो गई है।