फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Private and Usole students answer book holiday PU gives relief

प्राइवेट व यूसोल के छात्र छुट्टी के अगले दिन भेज सकते हैं उत्तर पुस्तिका

Tue, 15 Sep 2020 01:27 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
Private and Usole students answer book holiday PU gives relief
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी ने अपने सभी प्राइवेट व यूसोल के विद्यार्थियों को राहत दी है। पीयू ने कहा है कि अंतिम वर्ष की परीक्षा देने के बाद किन्हीं कारण से वह उत्तर पुस्तिका पोस्ट नहीं कर पाते हैं और अगले दिन अवकाश पड़ जाता है तो ऐसी स्थिति में अवकाश के अगले दिन उत्तर पुस्तिका भेजी जा सकती है, लेकिन उसकी सॉफ्ट कॉपी मेल के जरिए मुहैया करानी होगी।
विज्ञापन

पीयू से प्राइवेट स्नातक व परास्नातक करने के लिए चंडीगढ़ के अलावा पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश आदि राज्यों के विद्यार्थी आते हैं। हर साल इनकी ऑफलाइन परीक्षा होती है, लेकिन इस बार ऑनलाइन परीक्षा करवाई जा रही है। जो विद्यार्थी जहां है वहीं से परीक्षा देगा। पीयू इसके लिए मेल के जरिए उन्हें प्रश्नपत्र मुहैया कराएगी। उसके बाद विद्यार्थियों को उत्तर पुस्तिका की हार्डकॉपी डाक के जरिए या अन्य माध्यमों से पीयू को भेजनी होगी। दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों को इसके लिए दिक्कत हो सकती है। ग्रामीण इलाकों में रह रहे विद्यार्थी परीक्षा देने के बाद यदि डाकघर जाते हैं और वह बंद हो जाता है तो ऐसी स्थिति में उत्तर पुस्तिका भेजने में दिक्कतें आएंगी। यदि उसके अगले दिन अवकाश पड़ जाएगा तो और भी परेशानी विद्यार्थियों की बढ़ेगी। इसी को ध्यान में रखते हुए पीयू ने इन छात्रों को राहत दी है। कहा है कि वह छुट्टी के अगले दिन उत्तर पुस्तिका भेज सकेंगे। इसके लिए पीयू ने आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed