{"_id":"64ff6e4c6b54f493c40d8a13","slug":"priti-lamba-r-vithya-ramraj-and-harmilan-bains-qualify-for-asian-games-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indian Grand Prix-5: प्रीति लांबा, आर विथ्या रामराज और हरमिलन को एशियन गेम्स का टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indian Grand Prix-5: प्रीति लांबा, आर विथ्या रामराज और हरमिलन को एशियन गेम्स का टिकट
Tue, 12 Sep 2023 01:21 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 12 Sep 2023 01:21 AM IST
सार
दो दिवसीय इंडियन ग्रां प्री-5 में देशभर से 300 से अधिक टॉप रैंकिंग खिलाड़ियों ने शिकरत की। खेल विशेषज्ञों ने बताया कि यहां की परफॉर्मेंस खिलाड़ियों को इस महीने चीन में होने वाली एशियन गेम्स में पदक जीतने में काफी मदद करेगी।
विज्ञापन
Indian Grand Prix-5:
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
चंडीगढ़ के सेक्टर-7 स्थित स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में चल रहे इंडियन ग्रां प्री-5 के दूसरे और आखिरी दिन देशभर के एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन कर विभिन्न मुकाबलों में जीत दर्ज की। नए बने सिंथेटिक ट्रैक पर सोमवार को ट्रैक एंव फिल्ड के कई शानदार मुकाबले खेले गए। इस दौरान धावक प्रीति लांबा, आर विथ्या रामराज और हरमिलन ने एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई किया।
विज्ञापन
खेल विशेषज्ञों ने बताया कि यहां की परफॉर्मेंस खिलाड़ियों को इस महीने चीन में होने वाली एशियन गेम्स में पदक जीतने में काफी मदद करेगी। आखिरी दिन मेयर अनूप गुप्ता, एथलेक्टिस फेडरेशन ऑफ इंडिया के चेयरमैन ललित भनोट, चीफ कोच राधा कृष्ण, एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ सेक्रेटरी, चंडीगढ़ एथलेटिक्स फेडरेशन के उप प्रधान रविंद्र चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
फेडरेशन के स्कोरर और अन्य स्पोर्ट स्टॉफ भी हर इवेंट में मौजूद रहा। चंडीगढ़ की एसएसपी कंवरदीप कौर के अलावा ओलंपियन सीमा अंतल पूनिया भी मौजूद रहीं। बता दें कि दो दिवसीय इंडियन ग्रां प्री-5 में देशभर से 300 से अधिक टॉप रैंकिंग खिलाड़ियों ने शिकरत की। एसएसपी कंवरदीप कौर ने 400 मीटर की रेस की विजेता, उपविजेता, तीसरे स्थान पर आने वाली महिला एथलीटों के पास पहुंचीं और बारी बारी उनका नाम जानते हुए उनकी प्रशंसा कर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
ये रहे विजेता
- दस हजार मीटर वॉक रेस (महिला वर्ग): उत्तर प्रदेश की बंधना पटेल 52.53.98 मिनट के साथ पहले स्थान, हरियाणा की मोनिका 57.36.87 मिनट के साथ दूसरे, हरियाणा की पिंकी 58.56.75 मिनट के समय के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।
- 400 मीटर हर्डल रेस (महिला वर्ग): तमिलनाडु की आर विथ्या रामराज 55.43 सेकेंड के समय के साथ पहले, कर्नाटक की सिंचल 58.46 सेकेंड के साथ दूसरे और पंजाब की रमनदीप कौर 1.01.02 मिनट के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।
- 3000 मीटर रेस (महिला वर्ग): हरियाणा की प्रीति लांबा विजेता रहीं और एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई किया। गुजरात की कालाबेन दूसरे स्थान पर रहीं।
- ट्रिपल जंप (महिला वर्ग): महाराष्ट्र की शरवरी पहले स्थान, पंजाब की निहारिका दूसरे स्थान, हरियाणा की काजल तीसरे स्थान पर रहीं।
- हैमर थ्रो (महिला वर्ग): उत्तर प्रदेश की तान्या चौधरी पहले, उत्तर प्रदेश की केएम रचना दूसरे, उत्तर प्रदेश की ही फतिमा तीसरे स्थान पर रहीं।